पाटन के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री अश्वनी साहू ने कहा एनडीए सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ढोल पीट रही है l “सेवा संगठन” के नाम पर दिखावे का नाटक कर रही है पर भाजपा को पता नहीं की ढोल का स्वर बेसुरा हो गया है और फूटने की स्थिति में है l
विपक्षी पार्टियों को देश की जनता के सामने बदनाम कर साजिश एवं षड्यंत्र से भाजपा ने 2014 में सत्ता में काबिज हो गया कितने वादे किए की वह पूर्ण भी नहीं हो सका l ड्रामेबाज अन्ना हजारे, रामदेव बाबा सभी ने भाजपा का साथ दिया l भारतीय इतिहास का काला दिन 8 नवंबर 2016 अर्धरात्रि से नोटबंदी का ऐलान, लाइनों पर लगे लोग, सैकड़ों लोगों की मौत, अपने ही पैसे मैं कुछ ना कर सकने की नौबत l काले धन लाने के बाद कहने वाले मोदी जी ने देश की जनता के पास बुरे समय के लिए रखे पैसे भी निकाल लिए l देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया l जाति धर्म के नाम पर लड़ाने का काम किया l (प्रथम अध्याय समाप्त)
भाजपा के सांसद विधायक पूर्व में स्वयं के द्वारा घोषित विधायक आदर्श गांव, सांसद आदर्श गांव में सेवा संगठन कार्यक्रम में जाए और देखें आपने उस गांव को क्या दिया केवल सड़क किनारे टूटे-फूटे बोर्ड जिसमें लिखा है , विधायक आदर्श गांव, सांसद आदर्श गांव , मोदी जी बहुत लोकलुभावन वादे किए, मुद्दे से ध्यान भटकाने का फार्मूला तो मोदी जी से सीखें । बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम, आसमान छू रही है । किसान भाइयों को भाजपा के कार्यकर्ताओं से सवाल पूछना चाहिए , कि किसानों की आय दोगुना कैसे नहीं हुई, हमारा तो नहीं हुआ? क्या आप का हुआ क्या ? खाद , बीज एवं दवाई के दाम कैसे बढ़ गए, 6 माह से किसान दिल्ली की सीमाओं पर संघर्षरत है क्या खेत छोड़कर किसान दिल्ली पर ही रहेंगे?
“”दूसरा कार्यकाल—–“”
देश की जनता ने दूसरे बात प्रचंड बहुमत मोदी जी को दिया हो सकता है इस बार कुछ कमाल करेगा l पर देश की जनता को क्या पता भाजपा को वोट देना जुल्म में हो जाएगा l कोरोना संक्रमण के प्रथम दौर में मध्यप्रदेश में लोकतंत्र से चुनी हुई सरकार गिराने एवं विधायकों को खरीद कर अपनी सरकार बनाने के फिराक में है l सही समय पर लॉकडाउन नहीं हुआ पानी जब सर से ऊपर हो गया था तब साहब ने लॉक डाउन की घोषणा की वह भी अचानक, नोटबंदी की तरह l लाखों लोग पैदल चलते रोते बिलखते वापस अपने ठिकानों पर जाने लगे, किसी के पास खाने को नहीं पैर में चप्पल तक नहीं देश की जनता अपने साहब की ओर बेबस मन से निहारती रही लेकिन जनता की मन की बात नहीं सुनी l सिर्फ साहब ने अपनी मन की बात कही, जो आज तक चल रहा है।
कोरोना के द्वितीय चरण में देश की भोली-भाली जनता की वैक्सीन पड़ोसी देशों को निशुल्क दिया गया कुप्रबंधन के चलते देश के नागरिकों के लिए वैक्सीन कम पड़ गई l देश के विभिन्न राज्यों के हाई कोर्ट एवं देश के सुप्रीम कोर्ट ने भी केंद्र सरकार के लिए तल्ख टिप्पणियां की, इससे जाहिर होता है, हमारे साहब कितने गंभीर हैं। कहने को बहुत है (दूसरा अध्याय समाप्त)
अखबारों ने लिखा है की कोरोना संकट में लोगों को पैसे की तंगी हुई है पर साहब देश की जनता की आय दोगुनी करने का मंत्र मन की बात में बताने लगे रहे l नोटबंदी मैं 50 दिन का समय देश की जनता से मांगा, जनता ने दिया भी l कोरोना काल बीतता रहा दिन, हफ्ते, पाख, महीना—-साल तस्वीर देश की जनता के सामने हैं l
कुछ दिन पहले दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल ने हर दो परिवारों के पीछे आरोग्य मित्र बनाने एवं मन की बात में सांझा करने का सुझाव पीएम साहब को पत्र लिखा था l पर श्री विजय बघेल जी के मन की बात, मन तक ही रह गई , क्योंकि पीएम साहब ने फिर से अपनी मन की बात देश की जनता के सामने कहीं । सांसद जी की मन की बात अनसुनी कर दी। पिछली बार श्री विजय बघेल के कार्यकर्ताओं ने कहा था कि दुर्ग जिला में कोरोना की रोकथाम में विजय बघेल का सुझाव था।तो कहना लाजमी होगा यदि उनके सुझाव अच्छे हैं तो प्रधानमंत्री ने अनसुना क्यों कर दिया? पर एक बात जरूर है जब भाजपा के विधायक सांसद एवं कार्यकर्ता गांव में जाएंगे तो जनता अपनी मन की बात जरूर कहेंगे , क्या हुआ तेरा वादा——?
एक तरफ छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार जो सबके साथ न्याय कर रही है, सबका विकास कर रही है, और सब का इलाज कर रही है, जिसे राष्ट्रीय अखबारों ने स्थान दिया राजनीति के जानकारों ने भी श्री भूपेश बघेल सरकार की नीतियों को सराहा है l
#मेरी सरकार , आपकी सरकार , सब की सरकार#
“”छत्तीसगढ़िया सरकार””
