बेमेतरा— नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ क्रॉस वोटिंग के मामले प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी के 6 पार्षदों को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। अब नगर पालिका में भाजपा के 6 ही पार्षद बच गए है। निष्कासित 6 पार्षदों में नगर पालिका उपाध्यक्ष पंचू साहू, वीरेंद्र साहू, देवराम साहू, प्रवीण नीलू राजपूत, नीतू कोठारी एवं घनश्याम देवांगन के नाम शामिल है। भाजपा प्रदेश कार्यालय से प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय द्वारा जारी आदेश में इन सभी 6 पार्षदों पर पार्टी के खिलाफ अनुशासनहीनता का दोषी पाया गया है। विगत 5 जनवरी को प्रदेश सह प्रभारी व बिहार के मंत्री नितिन नबीन के बेमेतरा प्रवास के दौरान यह मुद्दा उठा था, बैठक में कुछ नेताओंं द्वारा अनुशासनहीनता की शिकायत भी किया था, तब प्रभारी नवीन ने प्रदेश महामंत्री व विधायक नारायण चंदेल एवं पूर्व मंत्री महेश गांगड़ा को जांच दल का प्रभारी बनाकर मामले की जांच कर प्रदेश को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे। 3 माह पूर्व दोनों प्रभारियों ने बेमेतरा प्रवास कर मामले की जांच की जिसमें इन पार्षदों को क्रॉस वोटिंग का दोषी पाया गया, जिसकी रिपोर्ट प्रदेश में दी। रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने बेमेतरा के इन 6 पार्षदों को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।,,,
पार्षद नीतू कोठारी ने कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए, अपनी पार्टी निष्ठा साबित करने हर जांच के लिए तैयार रहने की बात कही है। उन्होंने नार्को टेस्ट कराए जाने की मांग की है।
