पाटन। ब्लॉक के ग्राम बोरेंदा, केसरा, कोही, अशोगा, चूलगहन, निपानी, डीडगा और रेंगाकठेरा में जरूरतमंद परिवार को राशन प्रदान किया गया।
रिलायंस फाउंडेशन द्वारा राशन किट का वितरण कराया गया।
इस कार्यक्रम में रानीतरई के जनपद सदस्य रमन टिकरीहा ग्राम बोरेन्दा उपसरपंच नरेंद्र साहू, केसरा सरपंच भागवत सिन्हा, कौहि मनोरमा टिकरिहा, असोगा अशोक रिंगवानी, चुलगहन नीरा बाई ,पुलस्य कुमार साहू, निपानी सीता सिन्हा साहू, डिडगा सरपंच ममता ठाकुर, रेंगाकठेरा सरपंच चंद्रशेखर वर्मा और रिलायंस फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर मिथलेश साहू व प्रोग्राम सपोर्ट गजेंद्र साहू उपस्थित थे।
प्रोजेक्ट मैनेजर मिथलेश साहू ने बताया की रिलायंस फाउंडेशन द्वारा पाटन ब्लॉक के साथ धमधा ब्लॉक में भी राशन सामान जरूरतमंद को उपलब्ध कराया गया है इस कोरोना के जंग में रिलायंस फाउंडेशन कदम से कदम लोगो की मदद करने में तत्पर है।
रिलायंस फाउंडेशन द्वारा पाटन ब्लॉक के आधा दर्जन से अधिक गावों में जरूरतमंद परिवार को सुखा राशन वितरण किया
