मोदी सरकार ने दी गरीब परिवारों को छत, लाखों गृहणियों को मिला उज्जवला योजना का लाभ

लाॅकडाउन में प्रभावित मेहनतकश स्ट्रीट वेंडरों को मिला दस-दस हजार का लोन

जगदलपुर। भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के कार्यकाल के सफलतम सात साल पूरे हो रहे हैं। देश की मजबूत नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास मूलमंत्र के साथ जनता के सेवार्थ निरंतर कार्य कर रही है और देश को उन्नति के शिखर पर पहुँचाने कटिबद्ध है।

भाजपा जिलाअध्यक्ष श्री मंडावी ने जारी बयान में कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने देश में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को स्वयं का घर बनाने के लिये महती प्रधानमंत्री आवास योजना आरंभ की। जिसके तहत जाति,धर्म से परे हर वर्ग के लाखों गरीब परिवारों का सिर पर घर की छत होने का सपना पूरा हुआ है।यह अलग बात है कि छत्तीसगढ़ में सीधे जनता के हित से जुडी़ यह अच्छी योजना पिछले दो साल से प्रभावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *