कांकेर: आज जिले में ग्रामीण 43 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान

कांकेर । शुक्रवार को जिले में 43 नए मरीजों की पुष्टि की गई । वहीं कोरोना संक्रमण के चलते दो और मरीज की मौत हो गई । जिलेवासियों को कोरोना महामारी से बड़ी राहत अब मिल रही है , लेकिन संक्रमण के चलते मरीजों की मौत हो रही है । स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में शुक्रवार को 3023 लोगों का कोविड जांच कराया गया था , जिसमें से 43 मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । वहीं पर नरहरपुर ब्लाक के 40 वर्षिय पुरुष और भानुप्रतापपुर ब्लॉक से 60 वर्षीय पुरूष की संक्रमण के चलते मौत हो गई है । जिले में शुक्रवार को 162 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं जिसके साथ अब एक्टिव मरीजों की संख्या एक हजार के नीचे 842 तक आ गई है । शुक्रवार को जिले के कांकेर ब्लाक में 13, अंतागढ़ में 5 , भानुप्रतापपुर से 3 दुगूकोंदल में शून्य , चारामा में 9 , नरहरपुर में 13 और कोयलीबेड़ा में 6 मरीज संक्रमित पाए गए हैं । ग्रामीण क्षेत्र से 36 और शहरी क्षेत्र से 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *