पाटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सफल 7 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर दुर्ग लोकसभा के पाटन विधानसभा मे विजय बघेल सांसद दुर्ग ने ग्राम जमराव व झीठ मे जन चौपाल लगा कर आम जनमानस के समस्याओं से अवगत हुए तथा तुरंत अधिकारियों को फोन के माध्यम से बात कर तत्काल ग्रामीणों की समस्याओं हल करने निर्देश दिए एवं ग्राम पंचायत कोपेडीह पेयजल संबंधी समस्या के निदान हेतु पीएचई के अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। सांसद श्री बघेल ने कोरोना महामारी से बचने के उपाय जनमानस को बता कर मास्क वितरण कर कोविड-19 का टीका जल्द लगाने व आवश्यक नियमों का पालन करने आह्वान किया। इस अवसर पर हर्षा लोकमणि चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य, कैलाश यादव महामंत्री, उत्तरा सोनवानी महामंत्री, राजा पाठक ,राजेश वर्मा , शकुंतला गायकवाड सरपंच जरवाय, दुर्गा साहू, सालिक सोनकर, ललित यदु,जगनीक साहू, धर्मेंद्र कौशिक, भुवनलाल, रमेश कौशिक, चुन्नुलाल, रविकांत कौशिक उपस्थित थे।
सांसद विजय बघेल ने जमराव एवं झीठ के जन चौपाल में मास्क वितरण कर कोविड टीका लगवाने अपील किया
