सी. एम. ओ. ने कहा एस. डी. एम. व ना. तहसीलदार ने मौखिक दिया था बाजार नही लगाने का आदेश.
भिलाई -(उतई)-दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के एक मात्र नगर पंचायत उतई का साप्ताहिक सब्जी बाजार कलेक्टर के सुबह 6 से शाम 6 के निर्देश के बाद भी कॅरोना काल की भेंट चढ़ गया।
ज्ञात हो कि विगत 2 माह लगभग से कॅरोना के बढ़ते मामलों के चलते लॉक डाऊन के कारण पूरे प्रदेश सहिंत दुर्ग जिला का भी बाजार बंद रहा।17 मई से कुछ दुकानों को अल्टरनेट तीन तीन दिन खुलने का आदेश हुवा उपरांत सम्पूर्ण बाजार को कॅरोना नियमों का पालन करते खोलने का निर्देश कलेक्टर दुर्ग ने दिया था किंतु आज शुक्रवार साप्ताहिक बाजार नगर पंचायत अधिकारियों की मनमानी के चलते नही लगने दिया गया जिससे बहुतायत सब्जी व्यवसायियों को परेशान होना पड़ा।इस विषय मे व्यापारी संघ अध्यक्ष सतीश पारख ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से बात की तो उन्होंने गुरुवार 27 मई एस डी एम व ना तहसीलदार के उतई आने व सब्जी बाजार नही लगाने मौखिक आदेश का हवाला दिया जबकि कलेक्टर दुर्ग द्वारा जारी अनुमति सूची में सब्जी बाजार भी अन्य व्यवसाय की तरह सुबह 6 से शाम 6 बजे तक लगाने का उल्लेख है।जिसका परिपालन नही किया गया।
व्यापारी संघ अध्यक्ष सतीश पारख ने नगर पंचायत अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों पर मनमानी करते हुवे कलेक्टर के आदेशों की अवहेलना करते कुछ भी तुगलकी आदेश जारी कर व्यापारियों को परेशान करने का आरोप लगाया।उन्होंने नगर पंचायत अधिकारियों को सुझाव दिया की स्थानीय व आस पास के ग्रामीण सब्जी कोचिया व्यापारियों को एक एक चबूतरा छोड़ कॅरोना नियमों का पालन करते सब्जी पसरा लगाने की अनुमति कलेक्टर दुर्ग द्वारा जारी सूची के अनुरूप दी जाय।
