हेमचन्द यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा उतई महाविद्यालय के पांच प्राध्यापकों को शोध निर्देशक बनाया गया ग्रामीण क्षेत्र में इससे शोध गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा

रोशन सिंह बम्भोले

उतई। शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय उतई के पाँच प्राध्यापकों डाॅ. शुभा शर्मा, डाॅ. पी. वसंत कला, डाॅ. राजबाला गुरू, डाॅ. विद्या पंचांगम एवं डाॅ. अनुसूईया जोगी को क्रमशः अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र और इतिहास विषय में हेमचन्द यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा जारी अधिसूचना के द्वारा शोध निर्देशक बनाया गया है। यह इस महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए स्नातकोत्तर के बाद शोध कार्य में इससे सुविधा होगी। यह ध्यान दिये जाने योग्य है कि इस आदेश के पूर्व भी महाविद्यालय के अन्य सात प्राध्यापक एवं सहायक प्राध्यापक शोध निर्देशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसी वर्ष महाविद्यालय के हिन्दी विभाग को हेमचन्द यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा शोध केन्द्र का दर्जा दिया गया है और पहले ही वर्ष में 16 शोधार्थियों ने शोध केन्द्र के रूप में इस महाविद्यालय को चयनित कर अपना प्रवेश प्राप्त किया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. कोमल सिंह शार्वां, विधायक प्रतिनिधि एवं समाजसेवी भीषम हिरवानी तथा जनभागीदारी के अध्यक्ष डाॅ. प्रहलाद वर्मा ने सभी शोध निर्देशकों को बधाई दी है और इसे महाविद्यालय की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। इससे ग्रामीण क्षेत्र का यह महत्वपूर्ण महाविद्यालय अध्ययन, अध्यापन के साथ-साथ शोध के क्षेत्र में भी अपनी महती भूमिका का निर्वहण करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *