रोशन सिंह बम्भोले
उतई । गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के गृह ग्राम पाउवारा में गाव तालाब के सौन्दर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है।उसके निरक्षण के लिये गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू मौके पर पहुचे ।सम्बंधित अधिकारियो को उचित दिशा निर्देश दिये।ग्राम के मुख्य चौक बाजार चौक जहा विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक आयोजन होते है उस स्थान के मंच व भवन का भी जीणोद्धार कर अभी वर्तमान परिवेश के आधार पर अधिकारियो को बनाने के लिये बोले।पी डब्ल्यू डी के अधिकारियो को सड़क के कार्यो में तेजी लाने के लिये निर्देशित किये।इसी तरह ग्राम के अन्य समस्याओं पर भी ग्राम के सरपंच वामन साहू जनपद सदस्य राकेश हिरवानी उपसरपंच दीपक यादव,राजेश साहू व अन्य ग्रामीणों के बीच चर्चा किये व प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यो को करने की बात कहा।इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि एक घर का मुखिया जानता है कि किस समय में क्या काम करना है पाउवारा मेरा घर है व दुर्ग ग्रामीण मेरा गृह क्षेत्र किसी भी परिस्थितियों में विकास कार्यो की कमी नही होने देंगे।
गौरतलब हो कि ग्राम पाउवारा अपने आस पास के क्षेत्रो में धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों के लिये जाना जाता है।ग्राम पाउवारा के सरपंच वामन साहू बताते है कि ग्राम के युवा लोग दीपावली के समय लक्ष्मी पूजा को बहुत ही भव्य रूप से मेला के रूप में मनाते है वे ग्राम के मुख्य तालाब जिसे गाव तरिया के नाम से जाना जाता है उस तालाब के बीचों बीच लकड़ी,फट्टा व बास बल्ली के माध्यम से लक्ष्मी माता की भव्य मूर्ति की स्थापना करते है जो बहुत ही सुंदर व भव्य होता है।परन्तु इस पर खर्च बहुत आता था।युवाओं के इस जोश व उमंग को देखर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने व्यवस्थित तरीके से एक मॉडल तालाब के रूप में विकसित करने की सोचा। अभी गाव तालाब में लक्ष्मी ब्रीज, भवन ,मंदिर तथा तालाब के पार में पेवर ब्लाक सहित 50 लाख से अधिक के विकास कार्य गृह मंत्री जी के सौजन्य से सौन्दर्यीकरन का कार्य चल रहा है।इसके अलावा मुख्य मंत्री सुगम सड़क में भी 50 लाख से अधिक के कार्य हुए है तथा आने वाले समय में सड़क,बायपास,रेलवे ओवर ब्रीज सहित बहुत सारे करोडो के विकास कार्य विभागवार गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के द्वारा होने है ।पाउवारा निवासी जनपद कृषि सभापति राकेश हिरवानी बताते है कि मंत्री जी स्वयं धर्म,संस्कृति व समाज से जुड़े हुए है इसलिये ग्रामीणों की मांगो को गंभीरता से लेते है।
इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के छोटे पुत्र हर्ष साहू,राजेश साहू,पूर्व सरपंच निर्मला हिरवानी,करगाडीह सरपंच घनश्याम गजपाल,पूर्व जनपद सदस्य शत्रुहन साहू,अशोक रिगरी, जिला सचिव जामवन्त गजपाल, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ ओगरे जी,सब इंजीनियर युधिष्ठिर सोनवानी,एसडीएम दुर्ग,नायब तहसीलदार जयेन्द्र सिंह बघेल,आर आई के पी सिन्हा,जनपद दुर्ग के सब इंजीनियर राठौर सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
