पाटन। करीब आठ वर्ष पूर्व 25 मई 2013 को बस्तर के झीरम घाटी में नक्सली हमले में शहीद हुए वरिष्ठ नेताओं और जवानों को मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन और जनप्रतिनिधियों की ओर से स्वामी आत्मानंद चौक पर कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ,पुरुषोत्तम कश्यप, प्रशांत शुक्ला ,अंशु रजक, निलेश नायक, सुनील सोनी, विशाखा देवांगन सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
झीरम घाटी में शहीद हुए वरिष्ठ नेताओं और जवानों को श्रद्धांजलि दी गई
