जिला पंचायत CEO की पत्नी का कोरोना से निधन

लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद । जिला कलेक्ट्रेट भू-अभिलेख शाखा में पदस्थ तहसीलदार करिश्मा दुबे वर्मा का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया है। वे जिला पंचायत सीईओ चंद्रकांत वर्मा की धर्मपत्नी थी। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआर नवरत्न ने उनके निधन की पुष्टि की है।
सीएचएमओ नवरत्न ने बताया कि करिश्मा कोरोना से संक्रमित थी और पिछले कई दिनों से रायपुर एम्स में भर्ती थी। आज सुबह उनका आकस्मिक निधन हो गया।
तहसीलदार करिश्मा दुबे वर्मा जिला पंचायत CEO चंद्रकांत वर्मा की धर्मपत्नी थी। उनके निधन पर कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *