नवीन खाद गोदाम स्वीकृति के लिये गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का आभार


उतई ।नवीन सेवा सहकारी समिति मर्यादित बोरीगारका मे धान खरीदी के जायजा लेने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक व केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहु से क्षेत्रिय जनपद सदस्य राकेश हिरवानी व समिति सदस्य चिन्तामणि गजपाल ने सोसायटी की समस्याओं को अवगत कराते हुए खाद गोदाम की मांग की थी जिसे स्वीकृति मिल गयी।राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत पूरे जिले में मात्र सेवा सहकारी समिति मर्या बोरीगारका प क्र. 3333 को 200 मीट्रिक टन खाद गोदाम की स्वीकृति गृहमंत्री के अनुशंसा पर प्राप्त हुई है। जिस पर समिति अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बोरीगारका सरपँच गूँजेश्वरी साहू,पाऊवारा सरपँच वामन साहू पुरई सरपंच उमा रिगरी करगाडीह सरपंच घनश्याम गजपाल डीकेन्द्र हिरवानी,सियाराम साहू गीता साहू शत्रुहन साहू अरुण साहू राजेश साहू जागेश्वर साहू दीपक साहू सहित क्षेत्र के कृषको व समिति के पदाधिकारी,कर्मचारियों ने मंत्री ताम्रध्वज साहू का आभार माना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *