भाजपा संगठन के 31 जिलों के पांच प्रमुख कार्यकर्ता आज पुलिस थाना में जाएंगे और उन्हें गिरफ्तार करने का अनुरोध करेंगे

कांकेर/ रायपुर : छत्तीसगढ़ में 22 मई‌ का दिन कैसा रहेगा, क्या करना है, छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के दिए गये दिशा निर्देश से प्रतीत हो रहा है, सब कचरे के डब्बे में डाल दिया गया है और पूरे प्रदेश के 31 संगठन जिलों को, सिविल लाइन रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जो भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के विरुद्ध जो अपराध दर्ज हुआ है उसको लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा उग्र रूप लेने जा रही है।

छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने प्रदेश के 31 संगठन जिलों के संगठन को निर्देश दिया है कि वह 22 मई को अपने अपने जिले में पांच प्रमुख कार्यकर्ता पुलिस थाना में जाएंगे और उन्हें गिरफ्तार करने का अनुरोध करेंगे। जिन धाराओं में डा रमन सिंह को गिरफ्तार करेंगे, उन्ही धाराओं पर हमें भी गिरफ्तार करिये, हमें भी उन्हीं धाराओं में हमें भी गिरफ्तार किया जाये।

22 मई को ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह अपने समर्थकों के साथ सिविल लाइन थाना रायपुर जाकर अपनी गिरफ्तारी देने के लिए अपने आप को प्रस्तुत करेंगे।

इस घटनाक्रम को अंजाम देने के के बाद 23 मई को भाजपा के 31 संगठन जिलों के मंडलों में, मंडल पदाधिकारी 5 की संख्या में, उनके क्षेत्र में आने वाले थाना या पुलिस चौकी में जाकर अपनी गिरफ्तारी के लिये निवेदन करेंगे।

इन सब घटनाक्रमों से स्पष्ट हो रहा है कि वर्तमान में प्रदेश और जिला से लेकर मंडल स्तर तक भाजपा, डॉ रमन सिंह के साथ खड़ी नजर आएगी। अब केंद्रीय नेतृत्व इस संपूर्ण घटना चक्र पर क्या दिशानिर्देश देते हैं, भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को उस निर्देश का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *