देश के खिलाफ षड्यंत्र रचने वाली, भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमे करने वाली, लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की हत्यारी कांग्रेस सरकार के विरुद्ध धरना-राकेश पांडेय


कुम्हारी । भाजपा जिला भिलाई इकाई के सह-कोषाध्यक्ष राकेश पांडेय ने छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार के विरुद्ध कोरोना काल के कारण अपने घर मेे रहकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथ मे तख्ती लेकर कहा की “हमें भी गिरफ्तार करों।” प्रदेश भाजपा ने राज्य की भूपेश सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया हैं, ट्विटर से लेकर सड़क तक जोरदार विरोध प्रदर्शन जारी हैं।

‘कॉंग्रेस टूलकिट’ मामले में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने #भूपेश_हमें_भी_गिरफ्तार_करों का हैशटैग चलाकर राज्य सरकार का जबरदस्त घेराव कर दिया है। साथ ही साथ आज अपने-अपने घरों के सामने सभी भाजपा के नेताओं ने धरना प्रदर्शन भी दिया हैं। राकेश पांडेय ने धरना प्रदर्शन करते हुए लिखा, “देश के खिलाफ षड्यंत्र रचने वाली, भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमे करने वाली, लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की हत्यारी कांग्रेस सरकार के विरुद्ध धरना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *