छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन की महत्वपूर्ण मांग पूरी करने पर सरकार के प्रति जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन द्वारा एल. बी. संवर्ग की पदोन्नति की मांग की जा रही थी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उनकी मांगों पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय सचिव सुखनंदन यादव ने कहा कि कोरोना काल में आज हमारे बीच से हमारे 400 से अधिक साथी दिवंगत हो चुके हैं जिनके परिवार के सदस्यों के पास गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गई है जिसके लिए छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन लगातार आवाज बुलंद करता आया है. अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय सचिव सुखनंदन यादव द्वारा कोरोना काल में दिवंगत शिक्षक साथियों के आश्रितों के लिए अनुकम्पा नियुक्ति का मांग शासन-को प्रशासन से की थी जिसका सकारात्मक परिणाम आज हमारे सामने हैं. छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन की मांग पर आवश्यक कार्यवाही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा की जा रही है जिसके लिए छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन की पूरी टीम छत्तीसगढ़ शासन का आभार व्यक्त करती है.

आप सभी जानते हैं कि आज हमारे बहुत से साथी एक ही पोस्ट में 22-23 वर्षों की सेवा के बाद भी पदोन्नति से वंचित हैं, इसके अलावा हमारे बहुत से साथी हैं जो पर्याप्त योग्यता रखते हुए भी पदोन्नति से वंचित हैं लेकिन एल. बी. संवर्ग होने से पदोन्नति में संविलियन तिथि से 5 वर्ष की अनिवार्यता है जिसमें छत्तीसगढ़ शासन को शिथिलता प्रदान करने की आवश्यकता है क्योंकि अभी भी हजारों पद रिक्त हैं जिसमें पदोन्नति का पूरा हक हम एल. बी. संवर्ग शिक्षकों का है. अत: हम छत्तीसगढ़ शासन से विनम्र आग्रह है कि आप एल. बी. संवर्ग शिक्षकों की पदोन्नति हेतु प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करें ताकि रिक्त पदों की पूर्ति हो सके ताकि हजारों शिक्षकों के परिवारों का पदोन्नति का सपना पूरा हो सके.

    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *