रिलायंस फाउंडेशन द्वारा कोरोना से संक्रमित परिवार की मदद


पाटन। रिलायंस फाउंडेशन समय- समय पर लोगो की मदद के लिए आगे रहा है इस कोविड के समय में जब सब लोग अपने काम में नही जा पा रहे है लोगो के पास आय का साधन पूरी तरह से बंद हो गया है इस समय परिवार के लिए राशन की व्यवस्था करना एक बहुत बड़ी चुनौती है।
जिला दुर्ग के पाटन ब्लॉक के ग्राम करसा-घुघुवा के जरूरतमंद लोगो को सुखा राशन प्रदान किया गया। जिसमे आटा, तेल, नामक, शक्कर, काबुली चना, मशाला इत्यादि सामान का एक किट बनाए थे।
इस राशन किट वितरण कार्यक्रम में पाटन ब्लॉक एस डी एम विपुल गुप्ता और स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर आशीष शर्मा (बीएमओ), रिलायंस फाउंडेशन से प्रोजेक्ट मैनेजर मिथलेश साहू, ग्राम घुघुवा सरपंच लोकेश साहू व ग्रामवाशी ढालसिंह साहू, ग्राम करसा के पंच प्रीतम साहू विशेष सहयोगी डायमंड सिंह और गजेंद्र साहू उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *