रेमडेसीविर एवं अन्य दवाओं की कालाबाजारी और राशन खाद्य सामग्री की जमाखोरी करने वालों पर राशुका लगाये जाने की मांग पत्र राज्यपाल को सौंपा जायेगा – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी

रायपुर।देशव्यापी कोरोना काल में हो रही जमा खोरी व कालाबाजारी पर चिंता व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी डाॅ सुमित राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस पार्टी नीलकंठ त्रिपाठी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हितेश शुक्ला एंव रांकापा नेता मुकेश वर्मा ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए छत्तीसगढ़ में हो रही जमाखोरी में सख्त कार्यवाही करने की अपील की है छत्तीसगढ़ प्रभारी डाॅ सुमित ने केंद्र सरकार से रेमडेसीविर एवं अन्य जरूरत की दवाओं पर कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की राष्ट्रीय सचिव युवा राष्ट्रवादी नीलकंठ त्रिपाठी ने कालाबाजारियों की निंदा करते हुए कहा कि कोरोना काल में चावल दाल तेल व खाध्य सामग्री की जमखोरी करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए 5 साल की सजा का प्रावधान बना कर ऐसे लोगों को में भेजा जाएं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हितेश शुक्ला ने कहा है कि मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर रेमडेसीविर की कालाबाजारी करने वालों पर छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया भूपेश बघेल से मांग की है कि वे राशुका तहत ऐसे लोगों पर कार्यवाही करे राकांपा के मुकेश वर्मा ने छत्तीसगढ़ शासन के ग्रह मंत्री ताम्रध्वज साहू से छत्तीसगढ़ मे रेमडेसीविर व अन्य जरूरत के दवाईयों की कालाबाजारी करने वालों पर मध्य प्रदेश शासन के नियम के तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश भी इन लोगों पर राशुका तहत कार्यवाही करने की मांग की इस समस्याओं को लेकर नीलकंठ त्रिपाठी राष्ट्रीय सचिव युवा राष्ट्रवादी कार्यकारी अध्यक्ष हितेश शुक्ला ,प्रदेश उपाध्यक्ष रामायण रजक, राकंपा नेता सोनू गोस्वामी, मुकेश वर्मा राज्यपाल से मुलाकात कर राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस पार्टी मांग पत्र सौंपेंगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *