देवरीबंगला। भाजपा मंडल खेरथा द्वारा सेवा ही संगठन के तहत जरूरतमंद लोगों तक घर-घर जाकर खाद्य समाग्री व सुखा राशन का वितरण के बाद इस सेवा सप्ताह में देवरी, मार्री बस स्टैण्ड , खैरा, खेरथा व राघोनवागांव में जरूरतमंद परिवारों को हरी सब्जियां प्रदान किया गया। इस कार्य मे शामिल भाजपा मंडल के अध्यक्ष टीनेश्वर बघेल ने बताया भाजपा प्रदेश व जिला संगठन के निर्देशानुसार करोना काल में भाजपा कार्यकर्ता हरसंभव अपने क्षेत्र के जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंच कर सहायता कर रहे हैं आगे इसी कड़ी में वैक्सीनेशन सेंटरों में भी आगे अपनी सेवा देंगे। कार्यकर्ताओं ने वैक्सीन लगवाने हेतु ग्रामीणों से अपील की साथ ही मास्क का वितरण किया गया।
प्रदेश सहसंयोजक मछुआ प्रकोष्ठ शिवकुमार धरमगुडे,जिलाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग के हेमलाल साहू जनपद सदस्य पुनिया ठाकुर , मण्डल मंत्री हेमलाल देशलहरे, भुनेश्वरी ठाकुर, उर्मिला साहू, जनपद सदस्य,श्रीमती,संतोषी ठाकुर,श्रीमती पुनिया ठाकुर,आरटीआई जिला सदस्य विवेक वैष्णव, संदीप बाजपेयी, डिशोक जांगडे, रामलाल नायक, पुरान सिंह, धरम बागरिया, डिसम ठाकुर, मुकेश सेन , गिरधारी ठाकुर, सुरेश केशरवानी, सरपंच सन्तराम सुधाकर, हेमलाल चनाप ने अपनी सेवायें दी।
भाजपा खेरथा मंडल द्वारा सब्जी वितरण किया गया
