देवरीबंगला । पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व राजीव गांधी के 30वें बलिदान दिवस के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत,बालोद जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी बीरेश ठाकुर,जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंदप्रभा सुधाकर के मार्गदर्शन में विधायक एवं संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्ली वार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना काल मे लोगों के सेवा में कार्यरत फ्रंट लाइन वारियर्स को कोविड किट का वितरण किया गया।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी जी के स्मृति में कोरोना महामारी के कठिन दौर में जनसेवा में समर्पित फ्रंट लाइन वारियर्स(मितानिन बहनें, सफाई मित्र, विभिन्न विभाग के फील्ड के कर्मचारी को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरीबंगला के नेतृत्व में मास्क सैनिटाइजर साबुन एवं फल वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, प्रवक्ता सुनील गोलछा, दुर्गा ठाकुर, डॉक्टर बरसन निषाद,केजुराम सोनबोईर, भूपेश नायक उपस्थित थे। इसके पूर्व सुरेगांव अस्पताल में हितग्राहियों को फल, मास्क, सेनीटाइजर का वितरण किया गया। स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दे कर शपथ ली गई।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस बालोद द्वारा कोरोना काल मे सेवा देने फ्रंट लाइन वारियर्स को कोविड कीट वितरण किया गया
