अंकित बाला
पखांजूर। पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर एम आर आहिरे के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर श्री मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना पखांजूर पुलिस द्वारा सोशल नेटवर्किंग साइट वाट्सएप ग्रुप पर नाबालिग का अश्लील फोटो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना पखांजूर क्षेत्र के प्रार्थी ने थाना पखांजूर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री का एडिट किया हुआ अश्लील नग्न फोटो किसी ने व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया है प्रार्थी ने पुलिस को यह जानकारी दी थी कि आरोपी ने गांव को कुछ लोग को शामिल कर व्हाट्सएप का एक ग्रुप बनाया तथा उस ग्रुप में नाबालिक पीड़िता का एडिट किया हुआ अश्लील फोटो वायरल कर दिया तथा आरोपी स्वयं व्हाट्सएप ग्रुप से लेफ्ट हो गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पखांजूर अपराध धारा 509 (ख)भादवि 67(ख) आईटी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया थाना पखांजूर पुलिस द्वारा सयइबर सेल की सहायता से तकनीकी विवेचना कर आरोपी की पतासाजी की गई जिसमें घटना में प्रयुक्त मोबाइल नंबर आरोपी सुब्रत मिर्धा पिता सुबोध सुभाष मिर्धा उम्र 22 वर्ष निवासी पिव्ही 36 चांदीपुर का होना पाया गया आरोपी से पूछताछ किया गया जिसने अपराध घटित करना स्वीकार किया आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह बालिका से प्रेम करता था परंतु बालिका उस पर ध्यान नहीं देती थी पीड़िता को बदनाम करने के आशय से उसने चुपचाप पीड़िता का फोटो खींचकर ब्यूटी एप नामक मोबाइल एप पर पीड़िता का फोटो एडिट किया नाबालिग पीड़िता के चेहरे का इस्तेमाल कर अश्लील फोटो बना लिया तथा गांव के 10 लोगों के मोबाईल नंबर को शामिल कर एक वाट्सएप ग्रुप बनाया आरोपी ने दिनांक 16/05/2021 के दोपहर 03:50 बजे ग्रामीणों का एक वाट्सएप ग्रुप बनाया तथा 03:51 बजे उस ग्रुप में पीड़िता का 8 अश्लील फोटो पोस्ट कर वायरल कर दिया था तथा 03.52 बजे पकड़े जाने के भय से अश्लील फोटो बनाने के तुरंत बाद ही वाट्सएप ग्रुप से लेफ्ट (बाहर) हो गया था। आरोपी ने घटना को करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से अपराध घटित किया था आरोपी ने घटना कारित करने के लिए जिस मोबाइल नंबर का प्रयोग किया था उस मोबाइल का प्रयोग आमतौर पर बातचीत के लिए या किसी भी प्रकार से कभी नहीं किया करता था आरोपी ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल नंबर को अश्लील फोटो वायरल करने के तुरंत बाद उड़ीसा राज्य के एक ऑनलाइन कंपनी के मोबाइल नंबर पर डाइवर्ट कर दिया था एवं घटना में प्रयुक्त अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया था, तथा घटना में प्रयुक्त मोबाइल नंबर के सिम को तोड़कर फेंक दिया था आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोबाइल टूटी हुई टीम आरोपी के कब्जे से बरामद होने पर जप्त किया गया है। आरोपी सुब्रत मिर्धा पिता सुभाष मिर्धा उम्र 22 वर्ष निवासी पिव्ही 36 चांदीपुर को आज दिनांक 21/05/21 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड स्वीकृत करा जेल भेजा गया। थाना पखांजूर की कार्यवाही।
