जामगांव-आर ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

पाटन। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता एवं आधुनिक सोच के बल पर 21वीं सदी के आधुनिक भारत की आधारशिला रखने वाले, भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर एवम् किसान न्याय योजना की प्रथम किस्त वितरण के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवम् प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम , दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल कोसरे के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के तत्वाधान में, ग्राम रानितराई, जामगांव, खोला, बटरेल, बेल्हारी, गाड़ाडीह, तरीघाट सांतरा, मर्रा, में स्व.राजीव गांधी जी को जीवन दर्शन को याद किया गया, व उनके द्वारा किए गए देश के विकास से लेकर प्रेम, सद्भावना, आपसी भाईचारे, व सभी से मिलकर रहने का, जो उन्होंने संपूर्ण भारत वर्ष के आधुनिक 21वीं सदी के निर्माण का सपना देखा था उनको कांग्रेस पार्टी आगे बढ़ाएगी, सभी कांग्रेस जनो ने मिलकर स्व. राजीव गांधी जी को याद करतें हुए उनको नमन किया गया, व अपनी अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

साथ ही साथ आज स्व. राजीव गांधी पुण्यतिथि के अवसर पर पाटन विधानसभा, दक्षिण पाटन, जामगांव आर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी कांग्रेस नेताओं ने, स्थानीय जन प्रतिनिधियों, ने मिलकर पाटन विधानसभा के अलग-अलग ग्रामों में पहुंचकर, सेवा सहकारी समिति में किसान भाइयों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना, एवं अलग अलग ग्राम के लोगों से मुलाकात कर इस करोना रुपी महामारी से बचने के लिए मास्क और साबून, बिस्किट, का वितरण किया गया, साथ ही जनजागृति लाने के लिए वह वर्तमान समय में चल रहे करोना से, बचने का उपाय बताया, एवं नियमित रूप से लॉक डाउन का नियमों का पालन करने का अपील किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष उमाकांत चंद्राकर , जोन प्रभारी दुर्ग जिला कांग्रेस महामंत्री रूपेंद्र शुक्ला, कौशल चंद्राकर महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण, सभापति जनपद पंचायत पाटन एवम् कांग्रेस नेता रमन टिकरिहा, रूपचंद साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, अशोक मरढिया उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, केदार वर्मा, कांग्रेस नेता कमलेश नेताम , कांग्रेस नेता देवेश चन्द्राकर, सेक्टर प्रभारी, कांग्रेस नेता किशोर चन्द्राकर, संतोष पटेल, कांग्रेस नेता भेष आठे, अमित अग्रवाल, कांग्रेस नेता सुनील सिन्हा, तामेश्वर साहू, जीवन यादव, संतोष साहू, देवेंद्र गेडाम, रोशन भीमगज, जीवन पवार, संतोष ठाकुर, ईश्वर साहू, रोशन ठाकुर, युवा कांग्रेस महासचिव भविष्य जैन, कुंदन सिन्हा, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर निर्मलकर, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष आयुष टिकरिहा, एनएसयूआई सलाहकार बाबा चंद्राकर, प्रेम प्रकाश पांडे अध्यक्ष एनएसयूआई जामगांव आर ब्लॉक, महाविद्यालय प्रभारी पोषण साहू, एनएसयूआई ब्लाक उपाध्यक्ष ऋषभ चंद्राकर, डेविड चन्द्राकर, राजा चन्द्राकर, दुष्यंत साहू, वीरेंद्र रात्रे, राजा टिकरिहा, आकाश टिकरिहा, युवा कांग्रेसी ज्योतिष यादव, फनील चन्द्राकर, कुंदन सिन्हा, नारायण साहू जी, संतोष देवांगन, चिराग चन्द्राकर, रामकृपाल यादव घिल्लॆ, भोजराम यादव, शिवकुमार चंद्राकर, विनोद कौशिक, मोहन ठाकुर, संतोषी साहू जी, विजय साहू, नेमचंद यादव, देव प्रकाश साहू, डामेंश्वर साहू, योगेश साहू, सहित स्थानीय कांग्रेसी जन वरिष्ठ कांग्रेस नेता गण युवा कांग्रेस के साथी गण एनएसयूआई के साथी गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *