भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की 30वीं पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस जामगांव(आर) द्वारा जरूरतमंदो को मास्क, सूखा राशन वितरण करेंगे

पाटन। छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार 21 मई 2021 को भारत रत्न राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि” को आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन जामगांव आर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्रामो में 500 मास्क एवं 100 साबुन वितरण किया जाएगा।

राजेश ठाकुुुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने जामगांव-आर ब्लॉक के सभी कांग्रेस जन, सम्मानित पदाधिकारि गण, जिला पंचायत/ जनपद पंचायत/ सदस्यगण, कांग्रेस पार्टी के सरपंच गण, जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी गण, युवा कांग्रेस साथी, एनएसयूआई के पदाधिकारी गण व कांग्रेस पार्टी के सभी विंग के पदाधिकारियों से अनुरोध है कि अपने गांवों, वार्डों, मोहल्लों में अधिक से अधिक मास्क एवं साबुन का वितरण करने की अपील किया है। साथ ही सभी लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने कहा गया।

कार्यक्रम विवरण
▪️ 21 मई – मास्क एवं साबुन वितरण
▪️ 22 मई – दवाइयों का किट वितरण
▪️ 23 मई – जरूरतमंदों को सूखा राशन वितरण
▪️ 24 मई- मेरा बुथ कोरोना मुक्त,
टीकाकरण हेतु युवाओं को प्रेरित करना

कल का कार्यक्रम विवरण इस प्रकार है-

1.समय- 11 बजे रानितराई

2.समय- 12 बजे जामगांव आर

3.समय- 11 बजे गाड़ाडीह

4.समय- 01 बजे ग्राम बटरेल


21 मई को भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा किसान भाइयों को “राजीव गांधी किसान न्याय योजना” के तहत प्रथम किस्त का वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *