जनता के साथ लगातार हो रहे विश्वासघात के लिए कांग्रेसियो को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ करवाना चाहिए एफआईआर:-भाजपा

पाटन। भाजपा पाटन के उत्तर,मध्य और दक्षिण पाटन मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, खेमलाल साहू एव लालेश्वर साहू ने संयुक्त रूप से विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेसियो के द्वारा वरिष्ट भाजपाई नेताओ पर कराई गई एफआईआर कृत्य पर जम कर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जब से प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार आई है तब से प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी है । कांग्रेस जिन लोक लुभावने वादा करके सत्ता मे आई थी आज अपने सारे वादे भूलकर मौज मे व्यस्त है स्वास्थ्य व्यवस्था, कानून व्यवस्था, लचर है, प्रदेश के किसान और युवा अपने आप को ठगा महसुस कर रही है lअभी तक सरकार अपने किये वादों को पुरा नही कर पाई है
कर्ज माफी
भूपेश बघेल जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही जनता स्वयं को ठगा महसूस करने लगी है. गांव-गरीब-किसानों में निराशा है. वे छले गए हैं. किसानों द्वारा राष्ट्रीयकृत बैंकों से लिया क़र्ज़ माफ़ नहीं हुआ है. घोषणा पत्र में किये गए वादे के अनुरूप किसानों के सभी क़र्ज़ माफ़ होने चाहिए थे, लेकिन कांग्रेस सरकार ने धोखाधड़ी का एक बड़ा उदाहरण प्रस्तुत कर आधे-अधूरे ऋण माफी पर ही अपनी पीठ थपथपा रही है।
बकाया बोनस
किसानो का दो वर्ष का बकाया बोनस देने का वादा किया गया था पर सरकार अपने इस वादा को भी पूर्ण नही कर पाया ।
अनाज का दाना दाना ख़रीदेंगे
अनाज का दाना दाना खरीदने का वादा किया था किंतु आज प्रति एकड 14.80 ही धान किसानो से लिया जा रहा है।
बिजली बिल आधा करने का वादा
इसी तरह विद्युत उपभोक्ता जहां बिजली बिल आधा होने की आशा में थे, वहां उनकी बिजली ही आधी हो गयी.चुनाव जितने के बाद बिजली बिल आधा करने का वादा करने वाली कांग्रेश सत्ता मे आने के बाद 400 यूनिट बिजली पर ही बिल आधा कर दिया बिलों में भी बेतहाशा वृद्धि की ख़बरें आ रही हैं. दुखद है कि 23 हजार मेगावाट विद्युत उत्पादन वाले हमारे राज्य में बिजली बिल हाफ करने के बजाय बिजली साफ़ करने का काम आरम्भ हो गया. भीषण गर्मी में आम जनता घंटों अघोषित कटौती से तंग आकर त्राहि त्राहि करने लगी है।

पूर्ण शराब बंदी
प्रदेश में शराबबंदी का झूठ परोस कर कांग्रेस ने माताओं-बहनों का समर्थन हासिल किया था लेकिन उलटे यहां शराब से कांग्रेस अपना खजाना भर रही है. . शराब फैक्ट्रियों से काफी माल सीधे दुकानों में भेजे जा रहे हैं. और उसका राजस्व कहीं और जा रहा है. मनमाना कीमत पर शराब बेचे जा रहे हैं. जनता की गाढ़ी कमाई सीधे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है।
शराब बंदी तो दूर अभी तो सरकार कोरोना काल मे भी ऑनलाइन शराब बेचने पर तुली हुई है और शराब की पहुच घर तक पहुचा दिये है।

प्रदेश के युवाओ को भत्ता देने का वादा
प्रदेश के लाखों युवाओं को रोजगार के झूठे सपने दिखाए गए. चुनाव के समय कांग्रेस द्वारा उन्हें भत्ता आदि देने का प्रलोभन दिया गया. पर अभी तक न तो नौकरी आदि के सम्बन्ध में कोई कदम उठाये गए न ही उन्हें कोई भत्ता आदि मिला है. संविदा कर्मियों का नियमितीकरण करने कोई कदम नहीं उठाया गया है. सरकारी कर्मचारियों में आक्रोश है. शिक्षकों को समय पर वेतन मिलना दूभर हो गया है. कुल मिला कर समाज के हर वर्ग में भीषण आक्रोश है. प्रदेश में एक तरह की अराजकता व्याप्त है।
स्वास्थ्य
प्रदेश शासन स्वास्थ्य के मोर्चे पर बुरी तरह विफल है और उस पर सस्ती राजनीति कर रही है. मोदी जी की ऐतिहासिक आयुष्मान योजना को भी राजनीति की भेंट चढाने की कोशिशें दुखद हैं जिसका परिणाम गरीब जनता भुगत रही है।

लचर कानून व्यवस्था
आज प्रदेश को लगभग दिवालिया हालत में पहुंचा दिया गया है. यहां कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है. हत्या, लूट, बलात्कार, अपहरण की लगातार घटनाएं हो रही हैं. जनता सीमेंट की मूल्य वृद्धि से परेशान है।
संपत्ति कर आधा करने का वादा
नगरीय निकाय को विकास से वंचित कर नये कर थोपने एवं सम्पति कर में वृद्धि की गई है, जबकि इसे भी आधा करने का वादा कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किया था।
चिटफंड कंपनी पर कार्यवाही
चिट फंड कंपनीयो पर कड़ी कार्यवाही और सबका पैसा वापस दिलाने का वादा करने वाली प्रदेश सरकार सत्ता मे आते ही इस वादा को भी भूल गई।

रेत माफिया को शह
प्रदेश में रेत को पंचायतों से छीन कर ठेके पर देने का निर्णय कर सरकार ने पंचायतों का हक़ मारा है. यह निर्णय इसलिए किया गया लगता है ताकि कांग्रेसियों के लिए भ्रष्टाचार की जगह बने. पंचायती राज संस्थाओं को कमज़ोर करने की यह साजिश निंदनीय है।
भाजपा नेताओ ने कहा कि कांग्रेसियो को सस्ती राजनीति छोड़ अपने किये वादे पर ध्यान देना चाहिए और भाजपा नेताओं पर एफआईआर कराने के बजाय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ में वादा न निभा पाने के लिए धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *