पाटन— ब्लॉक में मनरेगा अंतर्गत कार्यक्रम अधिकारी के कार्यशैली व प्रताड़ना से परेशान तकनीकी सहायक व रोजगार सहायकों की मीटिंग 19 मई को रखी गयी।
जिसमे एक स्वर में तकनीकी सहायक और रोज़गार सहायकों ने कार्यक्रम अधिकारी के कार्यशैली का विरोध व्यक्त किया।
कार्यक्रम अधिकारी पाटन द्वारा भीषण कोरोना काल मे बिना ग्राम पंचायतों मांग के काम शुरू करने के लिए वाट्सअप नम्बर पर काम की मांग हेतु नम्बर जारी करके काम शुरू करने दबाव बनाया जा रहा है।जिसके सम्बंध में 16 मई को सभी तकनीकी सहायक व रोज़गार सहायकों द्वारा गलत जानकारी दिए जाने का हवाला देकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
अवगत हो कि दुर्ग जिला में कोरोना अपने चरम सीमा पर है।जिसको देखते हुवे पाटन ब्लॉक के सरपंचों ने पूर्व में लेटरपेड में कोरोना संक्रमण कम होने और स्थिति सामान्य होने पर काम करवाने की सूचना दिया गया था।
तथा अभी स्थिति कुछ सामान्य होने के साथ ही विभिन्न पंचायतों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुवे श्रम मुलक कार्य भी शुरू हो चुके है।उसके बावजूद कार्यक्रम अधिकारी सरपंच,सचिव,तकनीकी सहायक व रोज़गार सहायकों को दरकिनार कर सीधे डिमांड मोबाइल के माध्यम से लेना मनरेगा अधिनियम का दुरुपयोग है।मांग करने के लिए बिहान समूह की महिलाओं से फोन से मांग लिखवाया गया जो अनुचित व फर्जी है।इसके पूर्व भी सचिवो और रोजगार सहायकों के हड़ताल के उपरांत कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा कार्य एजेंसी को बिना जानकारी दिए फर्जी डिमांड से मस्टर रोल निकाला गया था।जिसमे कई पंचायतों में मृत हितग्राहियों का नाम भी सम्मिलित था।रोजगार सहायकों के विरोध किये जाने पर फर्जी मस्टर रोल के लिए कार्यक्रम अधिकारी द्वारा उच्च अधिकारियों को गुमराह करने की कोशिस की गई थी।
चूंकि वर्तमान में कुछ पंचायतों में काम की डिमांड किया गया है परंतु मजदूरों की संख्या अधिक होने के कारण सामाजिक दूरी भी नही बन रही है।जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है।क्योंकि अभी भी हर पंचायतों में संक्रमित व्यक्ति निकल ही रहे है।।
कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा बार बार उच्च अधिकारियों के समक्ष तकनीकी सहायक व रोज़गार सहायकों द्वारा काम नही किये जाने की झूठी जानकारी देकर भ्रमित किया जाता रहा है।
क्या कार्यक्रम अधिकारी कोरोना संक्रिमत व्यक्ति को मजदूरों के बीच काम देकर ग्रामीणों के बीच कोरोना संक्रमण बढ़ाना चाहते है।
उपरोक्त रवैया से परेशान होकर तकनीकी सहायकों व रोजगार सहायकों ने सीईओ जनपद पंचायत पाटन के नाम ज्ञापन सौप कार्यक्रम अधिकारी के रवैया में भविष्य में सुधार न होने पर मजबूरी में सामूहिक इस्तीफा देने मजबूर होंगे।जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी सम्बंधित कार्यक्रम अधिकारी की होगी।
