भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 3 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन भेजकर मांग की है सभी के अथक प्रयास ओर मेहनत और कोशिस से प्रदेश मे कोविड नियंत्रण रोकथाम मे सफलता मिल रही है जिसके कारण प्रदेश मे प्रतिदिन सकारात्मक मरीज कम हो रहे है और पुराने मरीज स्वास्थ्य हो रहे है इसलिए विगत13 महीनों से संचालित फीवर क्लिनिक जिसमे प्रतिदिन केस शून्य आ रहे है उसे बंद किया जाए 13 महीनों से लगातार कार्य कर रहे स्वास्थ्य विभाग के अमले की छुट्टियों पर प्रतिबंध लगाया गया था उसे निरस्त किया जाए और सामान्य सप्ताह के तहत रविवार का अवकाश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को दिया जाए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों व अमले को अन्य राज्य सरकारों के भांति प्रदेश मे वर्ष 13 माह का वेतन दिया जाए अर्थात एक माह का अतिरिक्त वेतन देने कैबिनेट मे प्रस्ताव पास किया जाए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों मैदानी अमले जो कोविड 19 संक्रमण मे सेवा के दौरान जान गंवाए है उनको 50 लाख बीमा सहित उनके परिवार के सदस्यों को नियम शिथिल कर अनुंकपा नियुक्ति दिया जाए।मांग करने वालो मे प्रांताध्यक्ष ओ पी शर्मा ,बीके शुक्ला ,आलोक मिश्रा,आर डी दीवान ,एस के पांडेय, प्रमेश पाल,पी जेम्स,रवि ठाकुर, अनिल पांडेय, अजय नायक,जाकिर हुसैन, सबिना मंसूरी, रविन्द्र तिवारी, राकेश तिवारी, अन्नूराव,प्रदीप बोगी शीला बोगी ,प्रदीपी सरकार ,एस के कन्नौजे, बी एल वर्मा ,मोहन राव,.सरस्वती,सहित सभी प्रांतीय पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष ,सचिव व ब्लॉक अध्यक्ष ने रखी की है।
