रवेंद्र दीक्षित….
छुरा। नगर पंचायत के युवा एवं दंबग पार्षद हरीश यादव एवं लोकेश वर्मा के द्वारा वार्ड क्रमांक 3 एवं 2 के समस्त नागरिकों एवं वार्ड प्रमुखों से सामान्य चर्चा एवं वार्ड भ्रमण कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए समस्त वार्ड के नागरिकों ने अपनी समस्याओं से नगर पंचायत के पार्षद हरीश यादव एवं जिला महासचिव युवा कांग्रेस लोकेश्वर वर्मा को अपनी समस्याओं से अवगत कराया कोरोना महामारी की वजह से 1 महीने से लॉक डाउन के चलते मजदूरी करने वाले परिवार अभी तक जैसे तैसे राशन पानी की व्यवस्था किए किंतु कल गरियाबंद कलेक्टर के आदेश अनुसार 14 दिन की लॉकडाउन होने पर निजी निर्माण कार्य मैं कार्यरत मजदूर , ठेला व्यवसाय कर अपना जीवन यापन करने वाले परिवार को समस्याओं से जूझना पड़ रहे हैं इस वजह से अधिकांश लोगों ने राशन की समस्या को प्रमुखता से अवगत कराया । वार्ड में जल प्रदाय हेतु टैंकर की सुविधा हेतु नगर पंचायत के पार्षद हरीश यादव एवं यसपेन्द्र शाह द्वारा समस्त नागरिकों को संपूर्ण समस्याओं को पूर्ण रूप से हल करने का आश्वासन दिया गया एवं विकट स्थिति होने पर अपने स्वयं के निधि द्वारा समस्त वार्ड के निवासियों के लिए राशन की संपूर्ण व्यवस्था कराने हेतु लोगों को आश्वासन दिया गया ।
उक्त दोनों वार्ड में अधिकतर लोगो का रोजगार चौक चौराहों पर ठेला लगाकर व निर्माण कार्यों में मजदूरी कर लोग अपने और अपने परिवार का भरण पोषण करते है । जिसके वजह से इतने लंबे समय तक काम बंद हों जाने पर समस्या उत्पन्न होना स्वाभाविक है ।वही वार्ड पार्षद एवं युवा कांग्रेस जिला महासचिव द्वारा वार्ड में स्वास्थ्य की जानकारी ली गई एवं सभी को वेक्सीन लागने लोगो को जागरूक किया गया।
