उतई नगर में 40 दिन बाद दुकान खुलने पर छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स भिलाई के पदाधिकारियों ने दुकानदारों से कहा बगैर मास्क ग्राहकों को सामान न दे

रोशन सिंह बम्भोले

उतई ।छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कामर्स भिलाई के पदाधिकारियों ने उतई नगर में 40 दिन बाद दुकानो के खुलने पर नगर के व्यापारियों से मुलाकात कर कोरोना महामारी को देखते हुए सभी दुकानदार बगैर मास्क के ग्राहकों सामान न देवे व खुद भी मास्क लगाकर दुकान का संचालन करने एवं दुकान में हमेशा सेनेटाइजर की उपयोग करते रहने की सलाह दी गई।इस दौरान छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बंसल प्रदेश मंत्री मनोज बख्त्यानी नगर पंचायत उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा सुधाकर शुक्ला हुबलाल चन्द्राकर दिनेश जांगड़े दिनेश साहू कमलाकार चंद्रकार इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *