भिलाई। नगर निगम चरोदा आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर चिकित्सा अधिकारी डा आदित्य शर्मा बीईईटीओ व शहरों स्वास्थ्य कार्यक्रम सैय्यद असलम निगम स्वास्थ्य अधिकारी अश्वनी चन्द्राकर ने कोविड टीकाकरण अभियान के सेंटरों का निरीक्षण किया व्यवस्था का जाएजा लिया सभी जगह युवाओ मे टीका लगाने जोश दिखाई दिया। स्वास्थ्य प्रयवेक्षक व बीईईटीओ सैय्यद असलम ने बताया कि कई तकनीकी समस्या बूथ पर आ रही पोर्टल का अचानक धीमी गति से चलना वेरीफाई नही होना निगम आयुक्त ने बताया कि सी जी टीका एप की कुछ तकनीक समस्या थी जिसे सुधार दिया गया है। सभी हितग्राही इस एप मे पंजीकरण कराए उसमे वर्ग ,तिथि जिस जगह टीका लगना है उसका विवरण उल्लेख रहेगा टीम ने कन्या उच्तर माध्यमिक शाला भिलाई 3 मे 120 लोगो को टीका लग चुका था वही रेलवे स्कूल में चरोदा मे 100 लोगों को टीका लग चुका था वही उप स्वास्थ्य केंद्र चरैदा मे 80 युपीएचसी चरोदा मे 100 लोगों को टीका लग चुका था एन एस पी सी एल मे 90 लोगों को टीका लग चुका था असलम ने बताया कि प्रतिदिन एप मे पंजीयन 18 से 44 वर्ग समूह के लोगों को करना चाहिए ताकि आपको समीप का टीकाकरण केंद आबंटित हो ओर आप आसानी से टीका लगा सके भिलाई 3 मे देवेन्द्र राजपूत मुरली मनोहर ने व्यवस्था संभाली वही टीका लगाने मे श्रीमती उषा ,हर्षा ,हेमलता,वर्षा सुल्लेरे, दौपद्री ,सोनसीर ,नेहा साहू ,शांता पाटिल ने टीका कर्मी के रूप मे सेवाए प्रदान की है।
भिलाई-चरोदा निगम आयुक्त ने टीकाकरन केंद्र का किया निरीक्षण
