देवभोग युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष गजानंद कश्यप ने कहा प्रदेश में लोग कोरोना से मर रहे है और छ.ग.सरकार को शराब बेचने की चिंता है

? गरियाबंद से ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश

प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस महामारी के समय मे शराब की ऑनलाइन होम डिलीवरी करके शराब बेचकर पैसा कमाने में लग गई है वर्तमान समय में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश में जो परस्थितिया बनी हुई है वह काफी चिंतनीय है और ऐसे नाजुक घड़ी में सरकार का शराब बेचने का निर्णय से यह स्पस्ट हो गया है कि प्रदेश की भूपेश सरकार को जनता की चिंता कम और राजस्व अर्जित करने की चिंता ज्यादा है कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के समय छत्तीसगढ़ वासियो से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराब बंदी लागू करने की घोषणा की थी लेकिन यह विडंबना है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओ द्वारा गंगा जल हाथों में लेकर कसम खाया था कि अगर छत्तीसगढ़ में कांगेस की सरकार बनती है तो सरकार छत्तीसगढ़ में पूर्ण रूप से शराब बंदी लागू करेगी लेकिन प्रदेश में आज कांग्रेस सरकार बने तीसरा साल चल रहा है लेकिन कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा शराब बंदी न करते हुए शराब की होम डिलीवरी की शुरुवात कर यह साबित कर दिया कि चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश की जनता से झूठा वादा किया था और जीत के बाद सरकार अपने किये वादे को भूल कर शराब का खुलकर व्यापार करते हुए शराब के रेट में लगातार बढ़ोत्तरी कर बड़ा मुनाफा कमाने में लगी है कांग्रेस के भूपेश बघेल सरकार ने महज 02 वर्ष के कार्यकाल में शराब का रेट में लगातार बढ़ोत्तरी कर रही है पिछली सरकार के कार्यकाल में 80 रुपये में बिकने वाली गोवा के क्वाटर को 120 रुपये किया गया कुछ दिन बाद उसे 120 रुपये बिकने वाली शराब को 150 रुपये कर दिया गया है मतलब भूपेश सरकार शराब दुकानों में शराब का ओवर रेट बढ़ाकर बड़ा राजस्व वसूली करते हुए छत्तीसगढ़ की जनता की जेब मे डाका डाल रही है। इधर छत्तीसगढ़ शासन के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का शराब की होम डिलीवरी शुरू करने के लिए जो तर्क दिया गया है वो भी हास्यपद है माननीय आबकारी मंत्री जी का कहना है कि प्रदेश में लाकडाउन की वजह से शराब दुकान बंद होने के चलते लोग नशीली सिरप के साथ सेनेटाइजर पीकर अपनी जान गवा रहे है जिसके कारण मंत्री महोदय की चिंता बढ़ गई है साथ ही तस्कर अन्य राज्यो से शराब लाकर प्रदेश में बेचने की बात भी कह रहे है उनका यह बयान यह भी साबित हो रहा है कि सरकार अन्य राज्य से छत्तीसगढ़ में हो रही तस्करी को स्वीकार कर रही है जिसे रोकने सरकार लाचार है मंत्री जी का तर्क हास्यपद के साथ सरकार की विफलता को उजागर कर रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *