भिलाई। आज ईदुलफितर की नमाज मर्कजी मस्जिद पावर हाउस कैम्प न 2 मे शासन की गाइड लाइन अनुसार अदा की गई मर्कजी मस्जिद कमेटी के सेक्रेटरी सैय्यद असलम ने बताया कि इमाम हाफिज कासिम ने ईद की नमाज अदा कराई और मुल्क के तरक्की और अमन खैर की दुआ कराई सदर मोहम्मद असलम, नायब सदर इमामुद्दीन पटेल, सेक्रेटरी सैय्यद असलम ने बताया कि हाफिज साहब ने जिले मे वैश्विक महामारी के जड से मिटने और पूरे विश्व के इंसानियत को इस बीमारी से बचाने अल्लाह से अजीजी के साथ फरियाद लगाई इमाम कासिम बस्तवी ने कहा हम सब अपने गुनाहों (पाप) से तौबा करते है। हमारे कुसूरो को माफ कर इस वबा (महामारी ) से अल्लाह पूरी इंसानियत की हिफाजत कर लोगों की जिंदगी मे बरकत अमन खैर और आपसी मोहब्बत पैदा फरमाकर भाईचारे की जिंदगी व्यतीत करने वाला बना ।
ईदुलफितर के अवसर पर शासन के गाइड लाइन का पालन कर नमाज अदा कर अल्लाह से महामारी से निजात दिलाने की दुआ मांगी
