बेमेतरा। वर्तमान में कोरोना महामारी से पूरा देश प्रदेश जूझ रहा है,,, मरीजों को इलाज हेतु आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पा रही है ,जैसे मरीजों को तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ रही है, यहां तक कि ब्लड बैंक में भी ब्लड नहीं मिल पा रहा है पेशेंट ऑपरेशन बहुत ही परेशान हैं, कोरोना काल के चलते लोग रक्तदान करने के लिए भी आगे नहीं आ पा रहे हैं, ऐसे संकटकाल में बेमेतरा के पुलिस जवान आरक्षक संदीप साहू ने पूरी मेहनत व कोशिश जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की व्यवस्था पुलिस मित्रों ,जनमानस के सहयोग से कर रहे हैं ,व साथ में जरूरतमंदों के लिए ,साहू समाज व शहर के जनमानस के सहयोग से सेवारथ का संचालन कर ,निशुल्क भोजन, काढा, दूध आदि जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा रही है।
पुलिस जवान कोरोना संकटकाल में लोगों के लिए कर रहा संजीवनी का काम
