पाटन। जनपद सदस्य खिलेश बबलू मारकंडे ने शिक्षक, आंगनबाड़ी, मितानिन, और कोटवार को बीमा और विपरीत परिस्थिति पर अनुकंपा नियुक्ति की मांग करते प्रदेश सरकार से सहानुभूति पूर्वक विचार कर सुविधा देने का आग्रह किया खिलेश मारकंडे ने कहा जिले के वेक्सिनेशन किये जाने हेतु विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाई गई है जो सभी पूरी जिम्मेदारी के साथ के रूप में अभियान को सफल बनाने में जुटे है शिक्षक ,मितानिन ,आंगनबाड़ीऔर कोटवार की कोविड19 को रोकने जहाँ सरकार के निर्देशो गतिविधियों, कार्यक्रमो ,चेक पोस्ट वा कंटेंमेंट ट्रेसिंग टीकाकरण केंद्रों स्वस्थ केंद्रों एवम क्वारेटाइन सेन्टरों सहित कोरोना टीकाकरण के प्रचार हेतु जोखिम भरे कार्यो में सेवाएं ली जा रही है ऐसे जोखिम भरे कार्यो में सेवारत कर्मचारियों को सुरक्षा देना सरकार की विशेष प्राथमिकता होनी चाहिये खिलेश मारकंडे ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार बीमा और विपरीत परिस्थिति में परिवार को अनुकंपा नियुक्ति की मांग पर सहानुभुति पूर्वक विचार करे।
कोविड-19 ड्यूटी कर रहे शिक्षक,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन और कोटवारों का बीमा किया जाए-बबलू मारकंडे
