गरियाबंद पुलिस ने बनाया वैक्सीन पर जागरूकता अभियान चलाने बनाया वीडियो

? गरियाबंद से ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश

एसपी भोजराम पटेल ने दिया महत्वपूर्ण संदेश
एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने मुख्य कलाकार के रूप में निभाई भूमिका

गरियाबंद जिला पुलिस ने एक बार फिर वीडियो के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है इस बार वीडियो कोरोना वैक्सीन को लेकर बनाया गया है वीडियो में एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर और एक कलाकार ने काम किया है वही वीडियो के अंत में गरियाबंद जिले के एसपी भोजराम पटेल ने टीकाकरण को लेकर लोगों का भ्रम दूर करते हुए टीका जरूर लगवाने का संदेश दिया है।
वीडियो में दिखाया गया है कि लॉकडाउन के बीच एक कलाकार के रूप में घर से तैयार होकर एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर घर से बाहर निकलते हैं बाइक के पास पहुंचते हैं तभी घर से 1 बालिका पीछे से रोकती है और कहती है लाकडाउन में ते फेर कहां जा थस कका, जिस पर एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने जवाब दिया कि मैं घूमने नहीं टीका लगवाने जा रहा हूं बालिका फिर पूछती है आपने तो टीका लगा लिया है ना जिसके बाद वे दोबारा बताते हैं कि दूसरा टीका लगवाने जा रहा हूं। इसके बाद दोनों कहते हैं टीका लगवाना है कोरोना ला भगाना है।
इसके बाद गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल ने टिके के संबंध में उन लोगों को विस्तृत संदेश दिया जिसमें उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है घबराना नहीं है और ना तो किसी तरह की अफवाह में आना है और ना भ्रम फैलाना है वैक्सीन के दोनों डोज अति आवश्यक है आप सभी याद रखें टीका लगवाना है कोरोना ला भगाना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *