पाटन। आज 12 मई को नर्स दिवस पर रानीतराई के वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर वैक्सीन कार्य में लगे सभी नर्सों को बधाई दिए। आज के इस दिवस पर सरपंच निर्मल जैन ने कहा की नर्सों की जो सेवा भाव है, वह बहुत ही तारीफ ए काबिल है। हर मरीज की सेवा करना और तकलीफ में उनका हर तरीके से सहयोग करना यह एक बहुत बड़ी सेवा है। सभी नर्सों को बुके भेंट कर एवं स्टाफ के सभी सदस्यों को चॉकलेट खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया श्रीमती अंजू साहू स्टाफ नर्स है वह विकलांगता को दरकिनार कोरोना काल में अपनी सेवा भाव का विशेष परिचय दे रहे हैं। सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन कर उनको बहुत-बहुत बधाई दिए। इस अवसर पर रामेश्वर बंजारे, चूड़ामणि साहू, खान सर एवम् स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित थे।

