पाटन विधानसभा के NSUI कार्यकर्ता युवाओं को कोविड वैक्सीन लगवाने कर रहे है प्रेरित

पाटन। विधानसभा के एनएसयूआई के पदाधिकारी कर रहे हैं युवाओं को जागृत आव्हान करते हुए कहा कि- 18 प्लस से 45 तक वैक्सीनेशन की शुरुआत छत्तीसगढ़ में किया जा चुका है जिसमें छत्तीसगढ़ युवाओं को ही बढ़ चढ़कर सामने आने की आवश्यकता है।

युवा ही हमारे समाज के नीव है और इसी युवाओं को प्रेरित करने के लिए एनएसयूआई पाटन विधानसभा जामगांव आर ब्लॉक के पदाधिकारी विधानसभा अध्यक्ष आयुष टिकरिहा, जामगांव आर एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष पं. प्रेम प्रकाश पांडेय, युवा छात्र नेता गोपेंद्र सिन्हा महासचिव एनएसयूआई पाटन सहित उनके सदस्यों ने वैक्सीनेशन लगा कर युवाओं से आग्रह किया है कि निसंदेह समय रहते अपने समीपस्थ वैक्सीनेशन सेंटर मैं जाकर के वैक्सीन लगा ले तथा किसी भी प्रकार के अफवाहों तथा भ्रामक खबरों से बचने का प्रयास करें साथ ही पदाधिकारियों ने राज्य सरकार की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार, भूपेश बघेल सरकार ने मुफ्त वैक्सीन लगाने का जो निर्णय लिया है वह निश्चित रूप से प्रशंसा और अनुकरणीय व महत्वपूर्ण विषय है आज विश्व स्तर की आर्थिक मंदी के दौर में इस तरह के फैसले सरकार को बड़ा बनाता है माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी सच्चे सेवक की भांति सभी वर्ग तथा संप्रदाय के लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए उनके चिकित्सा में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दे रहे।

एनएसयूआई के लोगो ने जानकारी देते हुए कहा कि- चाहे वह ऑक्सीजन हो वेंटिलेटर हो रिमेडेशिविर इंजेक्शन हो, ब्लड प्लाजमा हो, सभी का समय रहते हैं आम जनमानस को सुलभ तरीके से मिल सके इसमें लगातार प्रयासरत है, एनएसयूआई के साथियों ने महाविद्यालय में अध्ययनरत 18 + के छात्र-छात्राओं को भी वैक्सीन लगाने की ओर अग्रसर कर रहे हैं तथा आने वाले समय में इसका बेहतर परिणाम हम लोगों को प्राप्त होगा हम सभी मिलकर के जल्द ही इस वैश्विक महामारी कोरोना के जंग को जीतेंगे और पुनः स्वस्थ और सुंदर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ तथा भारत की नवनिर्माण युवाओं वैक्सीनेशन करने के बाद शासन प्रशासन के दिए हुए निर्देश का पालन जरूर करें वैक्सीन लगाने के बाद किसी भी तरह से लापरवाही ना बरतें वैक्सीनेशन से पहले दिए हुए निर्देश को अच्छी तरह से पढ़ ले तथा वैक्सीन के बाद नियमित रूप से मास्क सैनिटाइजर तथा 2 गज दूरी का पालन जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *