नवा रायपुर :: विभागाध्यक्ष कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के संयोजक कमल वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 10 बिस्तर अस्पताल, इंद्रावती भवन के सामने वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने कोरोना वैक्सीनेशन शिविर 11 मई को दोपहर 11 बजे से आयोजित किया जा रहा है।उक्त शिविर में इंद्रावती भवन में पदस्थ समस्त कर्मचारी – अधिकारी जिन्होंने कोविशिल्ड का प्रथम डोज लगा चुका है वे इस शिविर का लाभ उठा सकते है।इस हेतु शासकीय सेवकों को प्रथम डोज प्रमाण पत्र एवम् आधार कार्ड साथ लेकर आना होगा।संगठन इंद्रावती भवन में बढ़ते कोरोना संक्रमण एवम् भवन में लगातार हो रही मौतों को देखते हुए इस शिविर के उपरांत शासन के गाइडलाइन अनुसार शेष कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने शिविर आयोजित करेगा। संगठन अपने समस्त कर्मचारियों को शीघ्र वैक्सीन लगवा कर उन्हे इस महामारी से बचाने प्रयासरत है। शिविर स्थल पर अनुभवी चिकित्सक जांच एवम् परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगे। श्री वर्मा ने सभी कर्मचारियों को शीघ्र दूसरा डोज लगवाने अनुरोध किया है ताकि शेष कर्मचारियों को प्रथम डोज लगाने पुनः शिविर आयोजित किया जा सके।
इंद्रावती भवन में 11 मई से लगेगा वैक्सीन का दूसरा डोज
