कोविड वैक्सीन को लेकर अफवाहों के कारण उतई नगर में अंत्योदय वर्ग के युवा टीका लगवाने नही आ रहे है

रोशन सिंह बम्भोले

उतई। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में जनप्रतिनिधियों व शासन प्रशासन के द्वारा प्रचार प्रसार करने के बाद भी कोरोना वैक्सिंग लगाने के लिए बीपीएल,अंत्योदय वाले अफवाहों के चलते नही लगा रहे है वैक्सिंग।जनप्रतिनिधियों को सुनना पड़ रहा है अनाप सनाप बाते, कई हितग्राहियों का कहना है कि वैक्सिंग लगाने के बाद कुछ होगा तो उसका जिम्मेदारी कौन लेगा,ऐसा कह रहे है।कुछ तो लगाने आ रहे है वो भी सहम कर ।उतई नगर में एपीएल वाले व युवा वर्गों में वैक्सिंग लगाने के लिए उत्साहित नजर आ रहे है।एपीएल वाले बिना संकोच किए वैक्सिंग को लगा रहे है वही युवा वर्ग वैक्सिंग लगाने के लिए दूसरों को प्रेरित कर रहे है।नगर पंचायत उतई अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी द्वारा अपने वार्ड व सभी वार्डो के नागरिको को माईक के माध्यम से वैक्सिंग लगाने के लिए अपील भी कर रहे है लेकिन अंत्योदय वाले अभी भी भयभीत है।मुख्य नगर पालिका अधिकारी सोहेल कुमार द्वारा सभी वार्डो में जा जाकर लोगो को प्रेरित करने के लिए कर्मचारियों की एक टीम बनाई है जो नगर के 15 वार्डो में घर घर जाकर लोगो को वैक्सिंग लगाने के लिए बोल रहे है लेकिन दो दिवस में भी लोगो मे कोई जागरूकता नही आई।उतई नगर में अंत्योदय वालो की कुल संख्या 349 है जिसमे से सिर्फ 30 लोगो ने वैक्सिंग लगाए है।जबकि एपीएल,बीपीएल व अंत्योदय सभी के लिए प्रतिदिन 60 डोज लगाना है।जिसमे एपीएल वालो का ही प्रतिदिन 60 डोज पूरा हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *