पार्षद लीलाधर वर्मा ने पार्षद निधि के डेढ़ लाख रुपये कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये सामग्री क्रय करने सहमति प्रदान किया

पाटन। नगर पंचायत पाटन के खोरपा वार्ड की पार्षद लीलाधर वर्मा ने अपनी शादी की 17 वीं वर्षगांठ के अवसर पर कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाए है साथ ही राज्य शासन से स्वीकृति पार्षद निधि 2020-21 व 2021 22 की राशि 3 लाख रुपये में से डेढ़ लाख रुपये से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में आने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए वाटर कूलिंग मशीन तथा डेढ़ लाख की राशि को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सामग्री क्रय करने की सहमति प्रदान किया है। लीलाधर वर्मा एक जागरूक एवं सक्रिय पार्षदों में से एक है , आपको बता दे कि जब खोरपा में कोरोना का संक्रमण हुआ था तो घर घर जाकर जांच करने व बचाव के तरीके बता कर अपनी सक्रियता का परिचय दिया था जिसके चलते स्थिति नियंत्रण में रहा । पार्षद वर्मा ने वैक्सीन का पहला डोज स्वास्थ्य दिवस 07 अप्रैल को लगवा था और आज शादी की सालगिरह के अवसर पर दूसरा डोज लगाया है साथ ही 18 प्लस के सभी वर्गों के नागरिकों से अपील किया है कि अफवाहों पर ध्यान न देते हुए अपने स्वास्थ्य की रक्षा के लिए वैक्सीन जरूर लगवाये एक जागरूक नागरिक का परिचय अवश्य देवे, साथ ही वैक्सीन लगने के बाद भी शासन की कोरोना गौड़ लाइन का पालन करने की अपील किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *