अमलीपदर में टीकाकरण के लिए युवा हो रहे जागरूक कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने की लोगों से वैक्सीन लगाने की अपील

? गरियाबंद से ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश

वैक्सीन लगाने हेतु युवा हो रहे आगे बढ़-चढ़कर के टीकाकरण अभियान में हो रहे है शामिल

आज पूरे देश में फैले कोराना वायरस से लड़ने हेतु कोरोनावायरस रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु राज्य सरकार ने covid19 वैक्सीन लगाने हेतु आदेश जारी किया है जिसमें 18-44 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति को लगाने का आदेश प्राप्त हुआ है जिसमें ग्राम अमलीपदर में प्राथमिक शाला अमलीपदर में टीकाकरण का अभियान चल रहा है जिसमें सभी 18 वर्ष से ऊपर युवा वर्ग जो हैं बढ़-चढ़कर के इस महाअभियान को पूर्ण करने हेतु टीकाकरण करवा रहे हैं और उनमें अलग ही उत्साह देखने को मिला है और युवाओं ने कहा कि हारेगा कोरोना और जितेगा भारत जिसमें टीकाकरण करने हेतु अमलीपदर के कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने स्वयं टीकाकरण पर आकर के लोगों से युवाओं से खास करके अपील की है कि आप सभी आगे बढ़े और इस टीकाकरण के महा अभियान को पूर्ण करके यह संदेश देना चाहता हूं आप सभी को की भारत सरकार द्वारा बनाई हुई वैक्सिंग जो है वह सुरक्षित है और इसमें कोई घबराने की बात नहीं है वैक्सीन लगाने के पश्चात हम सभी तो सुरक्षित होंगे ही और हमारा परिवार सुरक्षित रहेगा इसलिए सभी के कल्याण हेतु हम आगे बढ़े और इस महामारी से लड़ने हेतु वैक्सिंग लगाएं और कोरोना को मात देकर के हम यही कहेंगे हारेगा कोरोना ,,जीतेगा भारत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *