कोरोना के बचाव व कोविड 19 का टीका लगवाने भरत दीवान ने की अपील

छुरा भरत दीवान जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज गरियाबंद (छ.ग.) ने सभी क्षेत्रवासीयों से कोरोना टीका लगाने अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव का कारगर उपाय केवल वैक्सीन है,अत: 18+ व्यक्ति अनिवार्य रूप से कोविड वैक्सीन लगाये,यह पूरी तरह सुरक्षित है, इससे किसी भी प्रकार का शारीरिक नुकसान नहीं होता।
पूरा विश्व इस समय संकट के बहुत बड़े गंभीर दौर से गुजर रहा है।आम तौर पर कभी जब कोई प्राकृतिक संकट आता है तो वो कुछ देशों या राज्यों तक ही सीमित रहता है।लेकिन इस बार ये संकट ऐसा है, जिसने विश्व भर में पूरी मानवजाति को संकट में डाल दिया है।
पिछले दो महीने से हम निरंतर दुनिया भर से आ रहीं कोरोना वायरस से जुड़ी चिंताजनक खबरें देख रहे हैं,सुन रहे हैं।
आज हमें ये संकल्प लेना होगा कि हम स्वयं संक्रमित होने से बचेंगे और दूसरों को भी संक्रमित होने से बचाएंगे। भारत जैसे 130 करोड़ की आबादी वाले देश के सामने, विकास के लिए प्रयत्नशील देश के सामने कोरोना का ये बढ़ता संकट सामान्य बात नहीं है। आज जब बड़े-बडे और विकसित देशों में हम कोरोना महामारी का व्यापक प्रभाव देख रहे हैं। तो भारत पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा,ये मानना गलत है। इसलिए, इस वैश्विक महामारी का मुकाबला करने के लिए दो प्रमुख बातों की आवश्यकता है-: (1) संकल्प और (2) संयम। जब इस बीमारी की कोई दवा नहीं है, तो हमारा खुद का स्वस्थ बने रहना बहुत आवश्यक है। इस बीमारी से बचने और खुद के स्वस्थ बने रहने के लिए अनिवार्य है संयम
संयम का तरीका है- भीड़-भाड़ से बचना,घर से बाहर निकलने से बचना। आजकल जिसे Social Distancing कहा जा रहा है।
हमारा संकल्प और संयम, इस वैश्विक महामारी के प्रभावों को कम करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाला है।
आज 130 करोड़ देशवासियों को अपना संकल्प और दृढ़ करना होगा कि हम इस वैश्विक महामारी को रोकने के लिए एक नागरिक के नाते, अपने कर्तव्य का पालन करेंगे, केन्द्र सरकार, राज्य सरकारों के दिशा निर्देशों का पालन करेंगे।
इस तरह की वैश्विक महामारी में, एक मंत्र काम करता है- “हम स्वस्थ तो जग स्वस्थ”
जनता कर्फ्यू यानी जनता के लिए, जनता द्वारा खुद पर लगाया गया कर्फ्यू। मंगलवार यानी 13 अप्रैल से 26 अप्रैल, 26 से 06 मई और अब 05 मई से 17 मई शाम 06 बजे तक गरियाबंद जिला वासियों को जनता कर्फ्यू का पालन करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *