कोविड-19 टीका लगवाने युवाओं में उत्साह देखने को मिला

भिलाई। आज 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं की कोविड-19 टीकाकरण दुबारा शुरू किया गया। टीका लगाने के लिए युवाओं में काफी उत्साह रहा। शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम चरोदा भिलाई 3 के बीईईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि कल ही शासन ने नये निर्देश मिले जिसमे ए पी एल कार्डधारकों , बी पी एल कार्डधारकों, अत्योदय कार्डधारकों को टीका लगाने अलग अलग बूथ बनाऐ गये थे। असलम ने बताया कि टीन एर्जस को कोई भय व शंका नहीं है वे उत्साह से टीका लगा रहे है। दोपहर 1 बजे तक कन्या शाला मे ए पीएल 130 बीपीएल 50 ओर अत्योदय शून्य हितग्राहियों को टीका लग चुका था । आज प्रथम डोज को लगा है। टीम मे वैक्सीनेटर श्रीमती पी स्वामी , श्रीमती खिलेशवरी, हेमलता निर्मलकर और हर्षा मानिकपूरी, बी पी एल मे श्रीमती वर्षा सुल्लेरे ने सेवा दी। सुबह ही से निगम आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर स्वास्थ्य अधिकारी अशवनी चंदाकर चरोदा शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के सैय्यद असलम, थाना प्रभारी विनय सिंह ने तीनों बूथों का निरीक्षण किया लोगों से सोशल डिस्टेटिग ओर मास्क के उपयोग करते रहने अपील करते हुए प्रतिदिन शासन द्वारा वेक्सीनेशन हेतु अपने वार्ड से भेजने कहा व्यवस्था अंतगर्त सब इंस्पेक्टर दुर्गश वर्मा आर एच ओ मुरली मनोहर वर्मा कंसटेबल शाबीर अली मितानीन लतीका सरकार ने पूरी चाक चौबंद व्यवस्था पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण तरीका से टीकाकरण सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *