पाटन विधानसभा के NSUI कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार से कोविड वैक्सीन दिलवाने सांसद विजय बघेल को सौपा ज्ञापन

पाटन। छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएसयूआई के आव्हान में मोदी टीका दो करके कैंपेन चलाया जा रहा है। लगातार पूरा छत्तीसगढ़ एनएसयूवाई 3 दिनों से केंद्र के मोदी सरकार से आग्रह कर रही है कि हम युवाओं को 18 से लेकर 45 साल तक युवा वर्ग को covid-19 के संक्रमण का खतरा बहुत ही ज्यादा है। इस विषय को लेकर के लगातार छत्तीसगढ़ एनएसयूआई पाटन के पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर निर्मलकर, आयुष टिकरिहा एनएसयूआई पाटन विधानसभा अध्यक्ष, प्रेमप्रकाश पांडेय जामगांव आर ब्लाक अध्यक्ष, पोषण साहू महाविद्यालय प्रभारी जामगांव आर के नेतृत्व में दुर्ग सासंद विजय बघेल को ज्ञापन सौप सरकार से टीका देने का मांग किया गया ।

एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल ने कहा एक तरफ मोदी सरकार कहती है कि भारत में वैक्सीनेशन की कोई कमी नहीं होगी और दूसरे देशों को भी वैक्सीन मुहैया कराया जा रहा है लेकिन मोदी सरकार की यह सिर्फ औपचारिकता रह गई है, क्योंकि भारत के ऐसे बहुत से राज्य हैं जहां वैक्सीनेशन की बहुत कमी है बात करते हैं छत्तीसगढ़ में 5000000 वैक्सीनेशन की जरूरत है किंतु अभी तक 1000000 वैक्सीनेशन का ही प्रबंधन केंद्र सरकार करा पाई है।

ऐसे में प्रदेश में उपस्थित सभी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास मोदी सरकार कर रही है हमारे राज्य के पाटन के विधायक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल यहां तक कि उसे आग्रह किए हैं वैक्सीन के बार-बार मांग को लेकर भी उन्होंने इन हाउस मीटिंग में भी चर्चा की है समय-समय पर उस को पत्र भी लिखा फिर भी पर्याप्त मात्रा में टिक वैक्सीन नही मिला पा रहा मोदी सरकार हमारे राज्य के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। एक देश एक दर नही होने से युवाओ में रोष व्याप्त है।

एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने आगे बतलाया कि- केंद्र की मोदी सरकार वैक्सीन का राजनितिकरण करना बंद करें, सिर्फ़ और सिर्फ भाषण से नहि चलता है देश का शासन प्रशासन, युवाओं की एक पुकार कोविड टिका ‘एक देश- एक दर’ किया जाए, और राज्यों की पूर्ति अनुसार केंद्र सरकार द्वारा मुहैया करवाया जाए,ताकि सही वक्त में टीका लग सके यही छत्तीसगढ़ एनएसयूआई पाटन की हमारी टीम केंद्र सरकार से मांग करती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *