टीकाकरण में विफल प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजयुमो का ब्लैक डे, काले गुब्बारे छोड़कर किया विरोध प्रदर्शन.. टीकाकरण की नीति स्पष्ठ करे प्रदेश सरकार


18 से 44 आयु वर्ग का तत्काल प्रारम्भ हो टीकाकरण- भाजयुमो

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ ने प्रदेश सरकार द्वारा 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण स्थगित किए जाने के निर्णय के विरोध में शुक्रवार 7 मई को प्रदेशभर में ब्लैक डे मनाने का निर्णय किया हैं।

ज़िला पंचायत सदस्य दुर्ग एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो मोनू साहू ने बतलाया कि भाजयुमो कार्यकर्ता भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 8 मई से प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग का टीकाकरण रोके जाने और 45 से अधिक उम्र के नागरिकों के टीकाकरण में उदासीनता व अव्यवस्था के खिलाफ पंचायत सचिव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर जनहित में निर्णय की मांग करेंगे।
भाजयुमो कार्यकर्ता टीकाकरण अभियान में लगातार बाधा बनने का प्रयास कर रही प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर हैश टैग ब्लैक डे ऑफ छत्तीसगढ़ के साथ वीडियो और फ़ोटो पोस्ट कर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। वहीं भाजयुमो कार्यकर्ता अपनी डीपी भी ब्लैक कर सांकेतिक विरोध दर्ज किया..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *