रोशन सिंह बम्भोले
उतई।पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रज्ञा मेश्राम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन आकाश राव गिरिपुंजे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उतई निरीक्षक नवी मोनिका पांडे के नेतृत्व में थाना उतई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्रामों में फ्लैग मार्च कर लोगों को लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करने, अति आवश्यक होने पर ही घर से निकलने, अन्यथा घर पर ही रहने हिदायत दिया गया, साथ ही साथ कोरोना के बारे में जागरूक कर मास्क लगाने, बार बार साबुन से हाथ धोने एवं सैनिटाइजर का उपयोग करने जागरूक किया गया। श्रीमान कलेक्टर महोदय दुर्ग के आदेश पर 17 मई तक बढ़े लॉकडाउन के बारे में जानकारी देते हुए लॉक डाउन के दौरान खुलने वाले प्रतिष्ठानों के समय एवम नहीं खुलने वाले प्रतिष्ठानों की भी जानकारी दी गई। थाना उतई टीम द्वारा अपने क्षेत्र में लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराया जा है। 1 मई से लगातार समझाईस देने के बाद भी कोरोना महामारी गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ बिना मास्क कार्यवाही 29, सार्वजनिक जगह पर थूकने वाले 09 एवं सोशल डिस्टेन्स का पालन नहीं करने वाले 48 लोगों पर कार्यवाही भी की गई है।
उक्त कार्यवाही में थाना उतई प्रभारी निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डे, उप निरीक्षक भूपेंद्र ओगरे, सउनि चंद्रशेखर सोनी, राजेश मनी सिंह, आरक्षक योगेश चंद्राकर, नारायण ठाकुर, आकाश तिवारी, कौशलेंद्र बघेल, राजकुमार चंद्रा की सराहनीय भूमिका रही।
