राजनादगांव। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए जा रहे जान लेवा हमले, घरों, दुुुकानों में तोड़फोड़, आगजनी उनकी हत्या, महिला कार्यकर्ताओं से गैंगरेप,कार्यकर्ताओं के घरों पर आगजनी उनकी दुकानों पर लूटपाट की घटनाओं के विरोध में घोर निंदा करते हुये भाजपा प्रदेश एंव जिला नेतृत्व के आह्वान पर आज भाजपा घुमका मंडल महिला मोर्चा केे कार्यकर्ताओं ने भी कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने घर के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करके विरोध जताया। कार्यकर्ताओ नेे हाथ में ममता बनर्जी हाय, हाय। ममता तेरी तानाशाही नही चलेगी नही चलेगी। की तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। श्रीमती राजेश्वरी साहू अध्यक्ष भाजपा घुमका मंडल महिला मोर्चा नेे कहा कि ममता दीदी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ निर्ममता बरत रही है। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव तृणमूल कांग्रेस के चुनाव जीतने एवं बहुमत आते ही तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा राजनीतिक हिंसा का तांडव शुरु कर दिया गया और लोकतंत्र के स्थान पर खून तंत्र हावी हो गया। उनके गुंडों द्वारा भाजपा कार्यालय में आगजनी तोड़ फोड़ एवं भजपा कार्यकर्ताओ पर जुल्म ढाना सुरु हो गया कार्यकर्ताओ को बुरी तरीका से पिटा गया हत्या बलात्कार एवं आग जनि के विरोध में आज पूरे देश मे भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओ द्वारा एक दिवशीय धरना पर बैठे है और संदेश देना चाहते है ममता बेनर्जी जी पश्चिम बंगाल में अमन शांति कायम रखे।
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ममता दीदी बरत रही है निर्ममता-राजेश्वरी साहू
