तृणमूल कांग्रेस द्वारा किया जा रहा कृत्य लोकतंत्र पर काला धब्बा है-पुरुषोत्तम तिवारी


पाटन। पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा भाजपा कार्यालय में आगजनी, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट,महिला कार्यकर्ताओ के साथ रेप एवं मारपीट किये जाने के विरोध में ग्राम करसा के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने घरों में रहकर धरना दिया एवं दोषियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग किया। पूर्व मण्डल अध्यक्ष पुरुषोत्तम तिवारी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस द्वारा किया जा रहा कृत्य लोकतंत्र पर काला धब्बा है। धरना देने वालों में प्रमुख रूप से सरपंच देवेन्द्र साहू,रामेश्वर तिवारी,राकेश, गिरवर, फेकूराम,हरसिंह सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *