भाजपा कार्यकर्ताओं की खून से रंगी तृणमूल सरकार को बर्खास्त किया जाय–लोकमनी चंद्राकर

पाटन।भाजपा उत्तर मंडल पाटन के द्वारा पश्चिम बंगाल में तृणमूल के गुंडों द्वारा भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या, लूटपाट, आगजनी एवम रेप जैसे जघन्य अपराध ममता के गुंडे कर रहे है पूरे बंगाल में चुनाव जीतने के उन्माद में TMC तांडव मचा रही है,ममता तृणमूल सरकार के द्वारा राजनीतिक अत्याचार को रोकने के बजाय सह दे रही है ,जिसके विरोध में भाजपा राष्ट्रीय आह्वान पर प्रत्येक बूथ,मण्डल, जिला,प्रदेश में कार्यकर्ता अपने घरों के सामने 2बजे से 5बजे तक धरना प्रदर्शन किया गया,और हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धाजंलि अर्पित किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर ने अपने संदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल के विधान सभा चुनाव त्रिमूल कांग्रेस के चुनाव जीतते एवं बहुमत आते ही त्रिमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा राजनीतिक हिंसा का तांडव सुरु हो गया और लोकतंत्र के स्थान पर खून तंत्र हावी हो गया त्रिनमूल के गुंडों द्वारा भाजपा कार्यालय में आगजनी तोड़ फोड़ एवं भजपा कार्यकर्ताओ पर जुल्म ढाना सुरु हो गया कार्यकर्ताओ को बुरी तरीका से पिटा गया हत्या बलात्कार एवं आग जनि के विरोध में आज पूरे देश मे भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओ द्वारा एक दिवशीय धरना पर बैठे है और संदेश देना चाहते है ममता जी पश्चिम बंगाल में अमन शांति कायम रखे वरना परिणाम बुरा होगा। उन्होंने मान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से मांग किया कि पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को तत्काल बर्खास्त कर और राष्ट्रपति शासन लागू करे।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पुरषोत्तम तिवारी, जिला पंचायत सदस्य द्वय श्रीमती हर्षा चन्द्राकर, मोनू साहू, कैलास यादव, उत्तरा सोनवानी, पवन वर्मा, देवेन्द साहू, सुखदेव साहू, टिकेंद्र वर्मा सहित विभिन्न कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में धरना कर विरोध जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *