तहसील साहू संघ पाटन द्वारा वर्चुअल बैठक का आयोजन कर कोरोना महामारी में सामाजिक भागीदारी पर चर्चा की गई

पाटन।कोरोना महामारी के कारण सभी प्रकार के धार्मिक सामाजिक आयोजन प्रभावित हो रहे है। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा हर साल की जाने वाली सामूहिक आदर्श विवाह एवं तहसील स्तरीय कर्मा जयंती समारोह का आयोजन भी स्थगित की गई है। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा आज वर्चुअल बैठक आयोजित कर साहू समाज के सभी इकाई में वैश्विक महामारी कोरोना की स्थिति की जानकारी ली गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष अश्वनी साहू ने कहा की वर्तमान स्थिति में किसी भी प्रकार की सार्वजनिक आयोजन सम्भव नही है। तहसील साहू संघ पाटन कई वर्षों से विभिन्न रचनात्मक एवं जनहित में कार्य करते आ रहे है। कोरोना की दूसरी स्ट्रेन पहले से ज्यादा खतरनाक है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई दिशा निर्देशों का पालन कर ही इस महामारी से बच सकते है। उन्होंने कहा आज पूरा विश्व कोरोना से हलाकान और परेशान है l इस संकट के घड़ी में तहसील साहू संघ पाटन मानव सेवा की ओर एक कदम आगे बढ़ते हुए समाज की कुछ अंश राशि पाटन के शासकीय अस्पताल में उनके आवश्यकता के अनुरूप छोटा सा सेवा भाव रखते हुए उनको सामग्री प्रदान करने के विचार किया जा रहा है। इस विषय मे विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी से मिलकर आवश्यकता अनुसार सामाग्री दी जाएगी।
तहसील अध्यक्ष द्वारा सभी लोगो से महामारी से बचने और समाज द्वारा किस तरह की सहयोग की जा सकती है इस पर राय ली गई। वर्चुअल बैठक में शामिल सभी लोगो द्वारा कोरोना महामारी में साहू समाज द्वारा भी सहयोग किये जाने पर अपनी सहमति दी गई। समाज के पदाधिकारियों ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगो से अपील किया है कि कोविड 19 टीका अवश्य लगवाएँ।
बैठक में साहू सदन में बन रहे मंदिर निर्माण के बारे में भी चर्चा की गई। मंदिर निर्माण समिति के संयोजक दिनेश साहू ने कृष्ण कर्मा मंदिर निर्माण के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। एवं सभी इकाई द्वारा प्रति वर्ष सामूहिक आदर्श विवाह एवं विशाल कर्मा महोत्सव की दान राशि 30/- और तीन किलो चावल को जल्द से जल्द इकठ्ठा करने की बात कही।
बैठक का संचालन मीडिया प्रभारी किशन हिरवानी ने किया आभार प्रदर्शन महासचिव खेमलाल साहू ने किया। वर्चुअल मीटिंग में प्रमुख रूप से तहसील अध्यक्ष अश्वनी साहू, खेमलाल साहू, गंगादीन साहू, दिनेश साहू,श्रीमती अमृत साहू, लालेश्वर साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, मोनू साहू, किशन हिरवानी, डॉ सुरेश साहू, डुलेश्वर साहू, कल्याण साहू, डॉ गुलाब साहू,हरिशंकर साहू, किशोर साहू,रोहित साहू, धनराज साहू, दिलीप साहू,उमाशंकर साहू,श्रीमती जागेत्री साहू, कमलेश्वरी साहू, मनीष साहू, अगेश्वर साहू, पारखत साहू,शशिभूषण साहू, मनोज साहू,जितेंद्र साहू, करन साहू सहित अन्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *