पाटन— ब्लाक क्षेत्र के ग्राम घुघुवा(क) को कंटेनमेंट जोन घोषित कर बेरिगेटींग करने ज्ञापन सौंपा गया है, ग्राम में कोरोना संक्रमित व्यक्ति एवं उसके परिवार के सदस्यों द्वारा कोविड-19 गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है एवं कोरोना संक्रमित व्यक्ति को ग्राम में खुलेआम घूमते हुए देखा जा रहा है। ग्राम एवं ग्राम के बाहर के लोग रोजाना गाँव के बड़े तालाब में बड़ी संख्या में एकत्र होकर जूँआ खेलते है एवं नशापान करते है। सभी की जाँच होने पर ग्राम में कोरोना विस्फोट होने की संभावना है। अतः ग्राम घुघुवा(क) को कन्टेनमेंट जोन घोषित कर बेरीगेटिंग किया जाये एवं जो व्यक्ति या परिवार कोरोना गाइडलाइन या लॉकडाउन का उल्लंघन करते है उनके विरुद्ध महामारी एक्ट के तहत सख्त कारवाही किया जाए।
ग्राम घुघुवा(क) को कंटेनमेंट जोन घोषित कर बेरिगेटींग करने ज्ञापन सौंपा गया
