दुर्ग । जिले में रविवार का दिन का दिन कोरोना संक्रमण की चैन में ब्रेक लगाने को लेकर बहुत उम्मीद से भरा नजर आया। पहली बार पॉजिटिव 800 से नीचे और कोविड मौत में भी बड़ी गिरावट आई है। रिकवरी रेट भी बेहतर रहा। आज हुए 3270 सैंपलिंग में 795 कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की पहचान हुई । वही 1003 लोगो ने कोरोना को मात देकर रिकवर हुए । 3 लोगो की कोरोना से मौत हो गई।
रविवार का दिन बहुत उम्मीद से भरा रहा पहली बार कोविड पॉजिटिव 800 से नीचे, रिकवरी भी बेहतर
